विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India vs England Highlights: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स वनडे में मारी बाजी, टी20 के बाद भारत ने गंवाई वनडे सीरीज

Published: Sun, 19 Jul 2026 01:16 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:07 AM (IST)

India vs England Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स में खेला गया। मैच में इंग्लैंड ने ...और पढ़ें

IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे

IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 3rd ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट (141) के शतक के दम पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत को अंग्रेजों ने जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा (138) ने शतक लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को मैच में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा।