ZIM vs AUS: मैट रेनशॉ के शतकीय प्रहार के बाद एलिस ने लगाया पंजा, ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को घर में किया शर्मसार
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 59 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैट ...और पढ़ें

नाथन एलिस-मैट रेनशॉ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मैट रेनशॉ के मेडन वनडे शतक और नाथ एलिस के पंजे के दम पर हरारे में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रे्लियाई टीम ने 59 रनों से जीत हासिल की। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
जिम्बाब्वे की टीम अपने घर पर इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और उन्हें 59 रनों से शिकस्त मिली। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसके पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल कर ली है। वनडे कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह मिचेल मार्श टीम की अगुवाई कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कंगारू टीम की शुरुआत आदर्श नहीं रही। ट्रेविस हेड का बल्ला नहीं चला और वे 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई लेकिन मार्श 36 रन बनाकर आउट हो गए। मार्श के बाद जोश इंग्लिस भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और चार रन बनाकर आउट हुए। पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए एलेक्स कैरी ने कोनोली का साथ निभाया और 27 रन बनाए। इस दौरान कोनोली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और 51 न बनाकर आउट हो गए।
मैट रेनशॉ का शतक
कूपर कोनोली के आउट होने के बाद मैट रेनशॉ ने पारी को संभाला और शतक ठोक दिया। ये उनके वनडे करियर की पहली सेंचुरी थी। रेनशॉ ने 94 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। ओलिवर पीक ने भी 30 रनों की अहम पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए न्यूमैन न्याम्हुरी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 294 रनों का स्कोर खड़ा किया।
क्रेग एरवाइन और सिकंदर रजा ने लड़ी लड़ाई
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। उन्होंने 62 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद क्रेग एरवाइन और कप्तान सिकंदर रजा ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। रजा ने 57, जबकि क्रेग एरवाइन ने 59 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। मेजबान टीम 45.1 ओवरों में 235 रनों पर सिमट गई।
नामन एलिस ने लगाया पंजा
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथ एलिस ने कमाल की गेंदबाजी की। उनके आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। एलिस ने 9.1 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 35 रन खर्च किए और 5 विकेट अपने नाम किए। ये वनडे क्रिकेट में उनका पहला पांच विकेट हॉल था।
