IND vs AFG: संजू सैमसन से लेकर रेड्डी तक, भारत को इन 5 'धुरंधरों' ने दूसरे T20I में दिलाई जीत
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20I में 7 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 ...और पढ़ें

संजू सैमसन-नीतीश कुमार रेड्डी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज में भारत ने दूसरा मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहला मैच भी भारत ने सात विकेट से ही अपने नाम किया था। भारतीय टीम के लिए पहले गेंदबाजों ने कमाल किया फिर संजू सैंसन और अभिषेक शर्मा ने तूफारी शुरुआत दिलाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। आइए आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जीत के हीरो-
1. नीतीश कुमार रेड्डी
नीतीश कुमार रेड्डी चोट की वजह से आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं खेल सके थे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी की और दूसरे मैच में गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन किया। नीतीश ने 3 ओवर के अपने स्पेल के दौरान 24 रन खर्च किए और 3 विकेट अपने नाम किए। वे दूसरे मैच में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से अफगानी टीम 159 रन ही बना सकी।
2. संजू सैमसन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद लगातार पांच पारियों में संजू सैमसन के बल्ले से रन नहीं निकले थे। इसके बाद उनके ऊपर सवाल भी खड़े होने लगे थे लेकिन उन्होंने इस मैच में वापसी की और अर्धशतक ठोका। संजू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और 20 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने मुकाबले में 22 गेंदों प 57 रनों की पारी खेली।
3. अर्शदीप सिंह
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अर्शदीप ने चार ओवरों में 35 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई और रहमानुल्लाह गुरबाज को डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 26 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे दरविश रसूली को भी अर्शदीप ने आउट किया।
4. अभिषेक शर्मा
पहले टी20 मैच में 82 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले अभिषेक शर्मा ने दूसरे मैच में भी उसी फॉर्म को जारी रखा। अभिषेक ने शुरुआत से ही आक्रामक शॉट्स खेले और टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई। ऐसा लग रहा था कि शर्मा इस मैच में भी अर्धशतक जड़ देंगे लेकिन राशिद खान ने उन्हें 39 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया।
5. जसप्रीत बुमराह
दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने पहला ओवर मेडन डाला, जिसकी वजह से अफगानिस्तान की टीम पर दबाव अधिक बढ़ गया। अंतिम ओवरों में जब मोहम्मद नबी और राशिद खान भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ हाथ खोल रहे थे और बड़े शॉट्स लगा रहे थे, उस वक्त बुमराह ने अफगानिस्तान की पारी पर ब्रेक लगाया। उन्होंने नबी को आउट कर साझेदारी को तोड़ दिया, जिससे अफगानी टीम 159 रन ही बना सकी।
