विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs WI W: दूसरे टी20 में भारत की हुई शर्मनाक हार, Smriti Mandhana के अलावा नहीं चला किसी का बल्‍ला

Published: Tue, 17 Dec 2024 10:30 PM (IST)

वेस्‍टइंडीज की कप्‍तान हेली मैथ्यूज की नाबाद 85 रन की पारी की बदौलत उनकी टीम ने दूसरे टी20 में भारतीय ...और पढ़ें

भारतीय टीम को मिली हार। इमेज- बीसीसीआई
भारतीय टीम को मिली हार। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारत ने जीता था पहला टी20
  2. मंधाना ने लगाया अर्धशतक
  3. 1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्‍तान हेली मैथ्यूज की नाबाद 85 रन की पारी की बदौलत वेस्‍टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हराया। इसके साथ ही टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। पहले टी20 को भारतीय महिलाओं ने 49 रन से जीता था। सीरीज का आखिरी टी20 19 दिसंबर को खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने बनाए 159 रन

दूसरे टी20 की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने 41 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने चौके और 1 छक्‍का लगाया। उनके अलावा किसी भी भारतीय बल्‍लेबाज ने कुछ खास कमाल नहीं किया।

मंधाना ने लगाया अर्धशतक 

मंधाना के अलावा विकेटकीपर ऋचा घोष ने 17 गेंदो पर 32 रन बनाए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 17, जेमिमा रोड्रिग्स ने 13, उमा छेत्री ने 4, राघवी बिस्ट ने 5, सजीवन सजना ने 2, राधा यादव ने 7 और साइमा ठाकोर ने 6 रन बनाए। तितास साधु 1 और रेणुका ठाकुर सिंह 4 रन बनाकर नाबाद रहीं। वेस्‍टइंडीज की ओर से चिनेल हेनरी, डिआंड्रा डॉटिन, हेली मैथ्यूज और अफी फ्लेचर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

मेहमान टीम ने आसानी से किया लक्ष्‍य का पीछा

160 रन के टारगेट को चेज करने उतरी वेस्‍टइंडीज टीम ने 15.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्‍य का पीछा कर लिया। वेस्‍टइंडीज महिला टीम को अच्‍छी शुरुआ‍त मिली। 7वें ओवर में टीम को पहला झटका लगा। साइमा ठाकोर ने सलामी बल्‍लेबाज कियाना जोसेफ को ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया। कियाना जोसेफ ने 6 चौकों और 2 छक्‍कों की मदद से 22 गेंदों पर 38 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: गाबा में आखिरी दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? बारिश बचा पाएगी टीम इंडिया की लाज!

विकेट के लिए तरसीं भारतीय गेंदबाज

इसके बाद भारतीय गेंदबाज एक विकेट तक नहीं चटका सकीं। कप्‍तान हेली मैथ्यूज और विकेटकीपर शेमाइन कैंपबेल ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 94 रन जोड़े। हेली ने 180.85 की स्‍ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर नाबाद 85 रन ठोके। इस दौरान उन्‍होंने 17 चौके भी लगाए। उनके अलावा शेमाइन कैंपबेल ने 26 गेंदों पर नाबाद 29 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ फिर टीम से बाहर, तूफानी बल्लेबाजी दिखाने वाले अजिंक्य रहाणे नहीं बचा पाए जगह, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में गजब हो गया