विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: 'वर्मा' जी ने लगाया भारत को जीत का 'तिलक', रेड्डी ने दिया साथ; क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया की मौज

Published: Sat, 24 Oct 2026 04:13 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 04:30 PM (IST)

तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी के दमदार पारी की वजह से भारत ने न्यूजीलैंड के हाथों से जीत छीन ...और पढ़ें

भारत बनाम न्यूजीलैंड

भारत बनाम न्यूजीलैंड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी की दमदार पारी की वजह से भारत ने शनिवार को न्यूजीलैंड के हाथों से जीत छीन ली है। भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिलिप्स और जैकब्स की दमदार पारियों की वजह से भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में तिलक और नितीश रेड्डी के नाबाद साझेदारी की वजह से भारत ने 19.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

सैंटनर ने भारत को मुश्किल में डाला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। मगर संजू 17 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए।

तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वैभव सूर्यवंशी भी कुछ खास नहीं कर पाए। वो सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल सैंटनर ने अपना कमाल दिखाया।

सैंटनर ने खतरनाक अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। अभिषेक ने तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। इसके बाद सैंटनर ने कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया।

इसके अलावा, उन्होंने अक्षर पटेल और पिछले मैच में भारत को जिताने वाले नमन धीर को भी आउट कर दिया। धीर ने 17 गेंदों में में 31 रनों की पारी खेली। सैंटनर ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए।

भारत का स्कोर अचानक 14.5 ओवर में 112/6 हो गया। भारत को मैच जीतने के लिए 31 गेंदों में 69 रनों की जरुरत थी। इसके बाद तिलक-रेड्डी ने न्यूजीलैंड को मात दे दी।

तिलक ने छीनी न्यजीलैंड से जीत

सैंटनर के दमदार गेंदबाजी के बाद लग रहा था कि टीम इंडिया यह मैच हार जाएगी। मगर तिलक वर्मा और रेड्डी ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 30 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी की।

तिलक ने नाबाद 26 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की बदौलत 51 रनों की पारी खेली। वहीं रेड्डी 13 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने एक गेंद रहते रोमांचक मुकाबले अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

न्यूजीलैंड की शुरुआत रही खराब

इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टिम साइफर्ट सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फिन एलन को प्रिंस यादव ने बोल्ड कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया।

तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेरिल मिचेल भी कुछ खास नहीं कर पाए। वो 6 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार हुए। भुवी ने चार साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए विकेट निकाला।

ग्लेन फिलिप्स-बेवन जैकब्स की दमदार पारी

पहले मैच की तरह एक बार फिर ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने टीम के लिए शानदार पारी खेली। फिलिप्स और जैकब्स के बीच चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रनों की शानदार साझेदारी हुई।

फिलिप्स ने 43 गेंदों में चार चौकों और इतने ही छक्कों की बदौलत 70 रनों की पारी खेली। वहीं जैकब्स ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 46 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा दो विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए।

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने किया कायरन पोलार्ड का प्रमोशन, बनाए गए हेड कोच

यह भी पढ़ें- सामने आ गई WTC 2029 के फाइनल की तारीख, ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर को लेकर भी आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला