विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने ऑस्‍ट्रेलिया को झकझोरा, रेनशॉ-कमिंस ने बचाई लाज

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:35 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 187 रन बना लिए हैं।

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से पहले टेस्ट की शुरुआत हुई। पहला दिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के नाम रहा। मार्को यॉन्सन, वियान मुल्डर और एनरिक नॉर्खिया ने दो-दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाल दिया। हालांकि, दिन का खेल खत्म होने तक मैट रेनशॉ और पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाल लिया।

बता दें कि कमिंस ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। कंगारुओं की शुरुआत बेहद खराब रही थी। दोनों ही सलामी बल्लेबाज निक मैडिंसन और ट्रेविस हेड कुछ खास नहीं कर पाए।

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाला

10 साल बाद टीम में लौटे मैडिंसन खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने 33 गेंदें खेली, मगर एक भी रन नहीं बना सके। यॉन्सन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक हेड भी सिर्फ 9 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए।

हेड को मुल्डर ने अपना शिकार बनाया। अफ्रीका ने 24 के स्कोर पर दोनों ओपनर्स को खो दिया। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी की संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े।

लाबुशेन और स्मिथ काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। मगर मुल्डर ने लाबुशेन को आउट कर खतरनाक दिख रही साझेदारी को तोड़कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। लाबुशेन के पवेलियन लौटने के बाद अगले ही ओवर में स्मिथ भी आउट हो गए। स्मिथ ने 25 रन बनाए, जबकि लाबुशेन ने 37 रनों की पारी खेली।

लाबुशेन-स्मिथ के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर मुश्किल में आ गई। एलेक्स कैरी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, ब्यू वेब्स्टर सिर्फ चार रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अचानक 124 रन पर छह विकेट गिर गए.

कमिंस-रेनशॉ ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की लाज

ऑस्ट्रेलियाई पारी को देखकर ऐसा लग रहा था कि पूरी टीम 150 रनों के आस-पास पहुंचते-पहुंचते सिमट जाएगी। मगर कप्तान कमिंस और रेनशॉ ने टीम को संभाला और सातवें विकेट के लिए जबरदस्त अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। खराब मौसम और रोशनी की वजह से पहले दिन सिर्फ 65.2 ओवर का ही खेल हो सका।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। रेनशॉ 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि कमिंस 33 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी कि दूसरे दिन दोनों ही खिलाड़ी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd T20 Live Score: संजू सैमसन शतक से चूके, भारतीय टीम को लगा चौथा झटका

यह भी पढ़ें- IND vs WI: एमएस धोनी के घर में संजू सैमसन की तबाही, 'विराट रिकॉर्ड' की बराबरी कर डाली