विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: एमएस धोनी के घर में संजू सैमसन की तबाही, 'विराट रिकॉर्ड' की बराबरी कर डाली

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:28 PM (GMT+05:30)

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I मैच में शुक्रवार को संजू सैमसन का बल्‍ला गरजा। 

संजू सैमसन

संजू सैमसन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I मैच में शुक्रवार को संजू सैमसन का बल्‍ला गरजा। रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे इस मैच में उन्हें 21 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। इस हाफ-सेंचुरी की मदद से सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I मैच में भारत की ओर से सबसे तेज फिफ्टी लगाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

11 दिसंबर 2019 को मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के T20I मैच के दौरान, कोहली को भी 50 रन तक पहुंचने के लिए 21 गेंदों की जरूरत पड़ी थी। मंगलवार (6 अक्टूबर) को दोनों टीमों के बीच हुए पहले T20I मैच में अपनी बैटिंग से प्रभावित न कर पाने वाले सैमसन ने छह चौके और तीन छक्के लगाकर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की।

 

 

भारत को दी तेज शुरुआत

संजू ने अभिषेक शर्मा (20) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए चार ओवर में 42 रन जोड़े और भारत को शुरुआती छह ओवरों में सिर्फ एक विकेट खोकर 79 रन बनाने में मदद की। T20I में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम है। डी कॉक ने 26 मार्च, 2023 को सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड का नंबर आता है, जिन्होंने 25 जुलाई, 2025 को बासेटेरे में 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। डेविड वॉर्नर और कॉलिन मुनरो के नाम T20I में वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है।

शतक से चूके संजू 

15वें ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में संजू कैच आउट हुए। इस बार उन्‍हें कोई जीवनदान नहीं मिला और कामिल पूरन ने स्क्वायर थर्ड मैन पर कैच लिया। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 41 गेंदों का सामना किया और 82 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 9 चौके और 4 छक्‍के ठोके।

 

 

यह भी पढ़ें- IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को पहले T20I मैच से दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा हिंट

यह भी पढ़ें- 'सोशल मीडिया से प्लेइंग-11 तय नहीं होती', वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच गंभीर ने दिया बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।