विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AFG vs SA 3rd ODI: साउथ अफ्रीका ने मुकाबला तो अफगानिस्‍तान ने जीती सीरीज, रहमानुल्लाह गुरबाज रहे हीरो

Published: Sun, 22 Sep 2024 11:44 PM (IST)

AFG vs SA 3rd ODI अफगानिस्‍तान और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को शारजाह क्रिकेट ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने जीता आखिरी मुकाबला। इमेज- ProteasMenCSA
साउथ अफ्रीका ने जीता आखिरी मुकाबला। इमेज- ProteasMenCSA

HighLights

  1. साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से हराया
  2. रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली 89 रन की तूफानी पारी
  3. एडेन मार्कराम 67 गेंदें पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अफगानिस्‍तान और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम 169 रन पर सिमट गई। रहमानुल्लाह गुरबाज का 'वन मैन आर्मी शो'देखने को मिला।

उन्‍होंने 94 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 33 ओवर में 3 विकेट खोकर 170 रन बनाए और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले सीरीज के 2 मुकाबले अफगानिस्‍तान ने अपने नाम कर सीरीज पर कब्‍जा जमाया था। रहमानुल्लाह गुरबाज को प्‍लेयर ऑफ द मैच और प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

गुरबाज ने बनाए 89 रन 

आखिरी वनडे की बात करें तो रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्‍यादा 89 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके और 4 छक्‍के जड़े। उनके अलावा अल्लाह गजनफर ने 15 गेंदों पर नाबाद 31 रन, कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 17 गेंदों पर 10 रन, अब्दुल मलिक ने 19 गेंदों पर 9 रन, मोहम्मद नबी ने 13 गेंदों पर 5 रन, इकराम अलीखिल और फरीद अहमद ने 4-4 रन का योगदान दिया। लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर और एंडिले फेहलुकवायो को 2-2 सफलताएं मिलीं। ब्योर्न फोर्टुइन ने 1 विकेट अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: AFG vs SA: Rahmat Shah हुए दुर्भाग्य का शिकार, अजीबोगरीब तरीके से गंवाई अपनी विकेट; Video

एडेन मार्कराम 69 रन बनाकर नाबाद रहे

  • जवाब में साउथ अफ्रीका को अच्‍छी शुरुआत मिली।
  • कतान टेम्बा बावुमा और टोनी डी जोरजी के बीच पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े।
  • अल्लाह गजनफर ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्‍होंने बावुमा को बोल्‍ड किया।
  • साउथ अफ्रीकी कप्‍तान ने 28 गेंदों पर 22 रन बनाए।
  • उनके अलावा टोनी डे ने 31 गेंदों पर 26 और रीजा हेंड्रिक्‍स ने 28 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली।
  • एडेन मार्कराम 67 गेंदें पर 69 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 42 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें: AFG vs SA 3rd ODI: रहमानुल्लाह गुरबाज का 'वन मैन आर्मी शो', लगातार दूसरे वनडे में खेली तूफानी पारी