विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AFG vs SA: Rahmat Shah हुए दुर्भाग्य का शिकार, अजीबोगरीब तरीके से गंवाई अपनी विकेट; Video

Published: Sun, 22 Sep 2024 09:41 PM (IST)

आखिरी वनडे में साख की लड़ाई लड़ने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ...और पढ़ें

रहमत शाह हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए रन आउट। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
रहमत शाह हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए रन आउट। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रहमत शाह खुद से हुए रन आउट
  2. आखिरी वनडे मैच में 169 रन पर सिमटी अफगानिस्तान की पारी
  3. अफगानिस्तान ने सीरीज में बनाई है 2-0 से बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में एक दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें रहमत शाह को निराश होते हुए भी देखा जा सकता है।

अफगानिस्तान की पारी के 9वें ओवर में यह घटना घटी। लुंगी एनगिडी की फुल लेंथ गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने स्ट्रेट ड्राइव किया। एनगिडी ने गेंद को पकड़ने की कोशिश की। गेंद हाथ से लगकर छिटक गई और रहमत शाह के कंधे पर जा लगी।

रहमत शाह के कंधे पर लगी गेंद

गेंद कंधे से लकर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की स्टंप्स से जा टकराई। रहमत शाह क्रीज से बहुत दूर थे। लुंगी एनगिडी का हाथ लगा होने के चलते रहमत शाह को रन आउट करार दिया गया। रहमत के विकेट ने अफगानिस्तान को शुरुआती मुश्किल में डाल दिया और नौ ओवर में उनका स्कोर 38/2 हो गया था।

169 पर ऑल आउट हुई 

साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी के आगे अफगानी बल्लेबाज पैर नहीं जमा सके। आखिरी मैच में अफगानिस्तान की पूरी टीम 34 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई। गुरबाज ने 89 रन की पारी खेली। लुंगी एनगिडी, नकबा पीटर और फेहलुकवायो ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढे़ं- AFG vs SA: राशिद और नांगेलिया की फिरकी पर नाचे अफ्रीकी बल्लेबाज, अफगानिस्तान ने सीरीज जीतकर रचा इतिहास

यह भी पढे़ं- AFG vs SA 3rd ODI: रहमानुल्लाह गुरबाज का 'वन मैन आर्मी शो', लगातार दूसरे वनडे में खेली तूफानी पारी