विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs AUS: मिचेल स्टार्क के 'छक्के' ने कराई ऑस्ट्रेलिया की वापसी, मार्करम-एकरमैन की पारी गई बेकार

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:58 AM (IST)

मिचेल स्टार्क की धारधार गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में वापसी की है। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 329 रन पर सिमट गई है।

मिचेल स्टार्क ने कराई ऑस्ट्रेलिया की वापसी

मिचेल स्टार्क ने कराई ऑस्ट्रेलिया की वापसी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मिचेल स्टार्क की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने केपटाउन में मंगलवार से हो रहे तीसरे और निर्णायक मुकाबले में शानदार वापसी की। स्टार्क ने छह विकेट लिए, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका की पहली पारी 329 रन पर खत्म हुई।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जो उसके लिए पूरी तरह गलत साबित हुआ। एडेन मार्करम और मार्कस एकरमैन ने साउथ अफ्रीका को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की बेहतरीन साझेदारी की थी।

एकरमैन-मार्करम का शानदार अर्धशतक

एकरमैन और मार्करम दोनों ही अपने शतक से चूक गए। एकरमैन ने सिर्फ 94 गेंदों में 95 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए थे।

एकरमैन के आउट होने के बाद मार्करम भी अपने शतक के करीब पहुंच रहे थे। मगर जोश हेजलवुड ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। वो 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर आउट हो गए।

तीन नंबर पर आए डेविड बेडिंघम ने भी 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने मार्करम के साथ 45 रनों की साझेदारी की। मगर मार्करम के आउट होते ही साउथ अफ्रीका ने लगातार विकेट गंवाने शुरू कर दिए।

साउथ अफ्रीका का स्कोर 203/1 से 232/6 हो गया। स्टार्क ने बेडिंघम को पवेलियन भेजा। इसके बाद लायन ने कप्तान टेंबा बावुमा को बोल्ड कर दिया। फिर स्टार्क ने मुल्डर को शून्य पर आउट कर प्रोटियाज को मुश्किल में डाल दिया।

रिकल्टन-यानसेन ने संभाली पारी, स्टार्क ने पलटा मैच

लगातार विकेट गंवाने के बाद रायन रिकल्टन और मार्को यानसेन ने साउथ अफ्रीक की पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 95 रन जोड़ दिए। ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका 400 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बना देगी। मगर स्टार्क ने एक झटके में सबकुछ पलट दिया।

साउथ अफ्रीका का एक वक्त पर स्कोर 327/6 था। मगर स्टार्क की आंधी ने प्रोटियाज को 329 रन पर समेट दिया। उन्होंने रिकल्टन, यानसेन, गेराल्ड कोएत्जे और कगिसो रबाडा का विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की शानदार वापसी कराई।

रबाडा के विकेट के साथ ही पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। अब दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी के लिए उतरेगी, जहां उसकी नजर बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होगी। बता दें कि सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है तो, जो भी ये मैच जीतेगा, वो सीरीज पर कब्जा जमा लेगा।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद अजहरूद्दीन से लड़ाई ने किया विनोद कांबली का करियर बर्बाद! ड्रेसिंग रूम में हुआ था भयंकर बवाल

यह भी पढ़ें- BCCI ने शुरू की बोन टेस्ट रिपोर्ट में गड़बड़ी की जांच, यूपी-राजस्थान में अंडर-16 खिलाड़ियों की उम्र में फर्जीवाड़ा का मामला आया था सामने