विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहम्मद अजहरूद्दीन से लड़ाई ने किया विनोद कांबली का करियर बर्बाद! ड्रेसिंग रूम में हुआ था भयंकर बवाल

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:00 AM (IST)

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का करियर 1996 विश्व कप सेमीफाइनल में मोहम्मद अजहरूद्दीन से हुए विवाद के कारण प्रभावित हुआ। ...और पढ़ें

विनोद कांबली-मोहम्मद अजहरूद्दीन

विनोद कांबली-मोहम्मद अजहरूद्दीन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली को जब याद किया जाता है, तो गलत आदतों की वजह से उनका करियर बर्बाद होने को बताया जाता है। हालांकि, उनके साथ कुछ ऐसा भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में कम मौके मिले। उस समय के टीम इंडिया के कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन से कांबली का विवाद हो गया था, जिससे अजहरूद्दीन नाराज हो गए थे।

कांबली को एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था लेकिन वे अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके। उनको लेकर ऐसा कहा जाता था कि वे सचिन तेंदुलकर की तरह महान खिलाड़ी बन सकते हैं। हालांकि, कांबली के लिए एक मैच ऐसा रहा, जहां वे मैदान से रोते हुए ड्रेसिंग रूम में गए और वहां पर अजहरूद्दीन से कहासुनी हो गई।

भारत और श्रीलंका का सेमीफाइनल मैच

भारत और श्रीलंका के बीच 13 मार्च 1996 को ईडन गार्डन में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। उस मैच में भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था क्योंकि कोलकाता में दूसरी पारी में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में टीम इंडिया एक समय एक विकेट गंवाकर 98 रन बना चुकी थी। सचिन तेंदुलकर 65 रन बनाकर आउट हो गए और फिर विकेटों की झड़ी लग गई। भारतीय टीम का स्कोर 120/8 हो गया। इसके बाद दर्शकों ने मैदान में हुड़दंग शुरू कर दिया। ईडन गार्डन में आग लगा दी और प्रशंसकों को जो मिला, उसे मैदान में फेंकना शुरू कर दिया। मैच रेफरी क्लाइव लॉयड को मैच रोकना पड़ा। कांबली 10 रन बनाकर डटे हुए थे और वो रोते हुए मैदान से बाहर गए।

विनोद कांबली और अजहरूद्दीन की कहासुनी

कांबली रोते हुए मैदान से बाहर गए और ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर सवाल उठाए, जिसमें कांबली भी शामिल थे। ऐसे में ड्रेसिंग रूम में तनाव भरा माहौल बन गया था और अजहरूद्दीन अपने फैसले पर अड़े हुए थे। उनका कहना था कि श्रीलंका पिछले मैच में चेज करते हुए अच्छा मैच जीत रही थी और इसी वजह से उन्होंने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

कांबली ने लगाया था करियर बर्बाद होने का आरोप

कांबली ने घटना के लगभग 15 सालों बाद यानी 2011 में सनसनीखेज आरोप लगाया। उनका कहना था कि अजहरूद्दीन के पहले गेंदबाजी करने से उन्हें हैरानी हुई थी। उन्होंने मैच को फिक्स करने का भी संदेह जताया था। उनका मानना था कि उस मैच के बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया, जिससे उनका करियर बर्बाद हो गया।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-up: बडोनी ने दोहरा शतक लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रियांशु ने जड़ी ट्रिपल सेंचुरी; मध्य प्रदेश ने बिहार को रौंदा

यह भी पढ़ें- भुवनेश्‍वर कुमार ने वनडे में वापसी को लेकर आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी, कहा - 'मैं बहुत ज्‍यादा नहीं सोच रहा हूं'