भुवनेश्वर कुमार ने वनडे में वापसी को लेकर आखिरकार तोड़ी चुप्पी, कहा - 'मैं बहुत ज्यादा नहीं सोच रहा हूं'
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने वनडे प्रारूप में वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। भुवी ने कहा कि वो ...और पढ़ें

भुवनेश्वर कुमार
HighLights
भुवनेश्वर कुमार ने वनडे में वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी
भुवी ने कहा कि वो आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे
भुवी की चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई
प्रेट्र, वेलिंगटन। चार साल बाद भारत की टी-20 में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार से जब मंगलवार को मैच के बाद उनके वनडे में वापसी को लेकर प्रश्न पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य को लेकर ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के लिए दोबारा खेलना शानदार है, लेकिन मैं भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा, चाहे वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हो या विजय हजारे ट्रॉफी।
भुवनेश्वर ने पिछले साल केवल टी-20 प्रारूप वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेला था। ऐसे में भारतीय टी-20 टीम में वापसी के बाद हो सकता है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें अगले वर्ष होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर कुछ संकेत दिए हों, जिसके बाद उन्होंने इस साल 50 ओवर के प्रारूप में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलने का निर्णय किया है।
लगातार तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण चयनकर्ता भुवनेश्वर की तरफ भी देख रहे हैं। हालांकि, तीन टी-20 मैचों में भुवनेश्वर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और उन्हें वनडे में वापसी के लिए प्रदर्शन के साथ फिटनेस पर भी काम करना होगा।
