वर्ल्ड कप 2027 से बाहर हुए मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे ने चुना टूर्नामेंट के लिए भारत का पेस अटैक
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत का पेस अटैक चुना है। इसमें ...और पढ़ें

भुवनेश्वर कुमार-मोहम्मद शमी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया का पेस अटैक चुना है। उन्होंने अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया है। विश्व कप में भारत के पेस अटैक को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए।
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय पेस अटैक बेबस नजर आया। एक मैच में विंडीज ने 400 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। यही नहीं टी20 सीरीज में भी तेज गेंदबाजों का निराशाजनक खेल देखने को मिला। ऐसे में भारत को विश्व कप के लिए एक परफेक्ट पेस अटैक चुनना होगा। रहाणे ने भी अपनी राय दी है और वर्ल्ड कप के लिए पांच तेज गेंदबाजों को चुना है।
अजिंक्य रहाणे ने चुना भारत का पेस अटैक
रहाणे ने सोनी लिव पर बात करते हुए विश्व कप 2027 के लिए भारत का पेस अटैक चुना। अगला विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है, जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में रहाणे ने टीम में पांच पेसर्स को शामिल किया है। इसमें जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और मयंक यादव का नाम शामिल है। उन्होंने इसमें हर्षित राणा को भी शामिल नहीं किया है, जो टीम इंडिया के साथ लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में लगातार बने हुए हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वे चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं।
रहाणे ने अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को भी टीम में शामिल नहीं किया है। वर्ल्ड कप में शमी का रिकॉर्ड शानदार रहा है और वे घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें चयनकर्ता भारतीय टीम में शामिल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार कोई मैच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 2025 में खेला था। उसके बाद से उन्हें टीम में नहीं चुना गया है।
भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी
भुवी ने भारतीय टीम में चार सालों बाद वापसी की। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 सीरीज में शामिल किया गया, जहां पहले दो मैचों में वे अपना जादू नहीं दिखा सके। दूसरी तरफ वनडे टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है। ऐसे में ये साफ होता हुआ दिख रहा है कि टीम मैनेजमेंट इन दोनों को विश्व कप के लिए नहीं देख रहा है।
