SA vs AUS: Matt Renshaw के शतक ने पलटा मैच का रुख, बैकफुट से ड्राइविंग सीट पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
मैट रेनशा ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 190 रन के दम पर ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को मेजबान दक्षिण ...और पढ़ें

मैट रेनशा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
रॉयटर, डरबन। मैट रेनशा ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 190 रन के दम पर ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पहले टेस्ट के दूसरे मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इससे ऑस्ट्रेलिया ने सभी विकेट खोकर 390 रन बनाए। रेनशा और नाथन लियोन (27) ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध नौवें विकेट के लिए रिकार्ड 134 रन की साझेदारी की, जो डरबन के किंग्समीड में इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
वहीं रेनशा की 190 रन की पारी भी किंग्समीड में टेस्ट मैच में पांचवें नंबर पर अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। दूसरे दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 27 रन बना लिए थे। टीम ने रियान रिकल्टन के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। दिन का खेल समाप्त होने तक एडेन मार्करैम 15 और डेविड बेडिंघम 12 रन बनाकर क्रीज पर थे।
An excellent batting rearguard followed by an early wicket tipped the Durban Test in Australia's favour on Day 2 👏 #WTC27 📝: https://t.co/N3Xb00LErG https://t.co/U4MC1qiF8e
— ICC (@ICC) October 10, 2026
ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में था क्योंकि पहले दिन उनका स्कोर छह विकेट पर 124 रन हो गया था। लेकिन उन्होंने कप्तान पैट कमिंस (43) के साथ सातवें विकेट के लिए 86 रन जोड़कर मैच का रुख बदल दिया और टेस्ट को पूरी तरह से मेहमान टीम के पक्ष में कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट पर 187 रन से की और घरेलू टीम को परेशान किया, लेकिन फिर वियान मुल्डर (4/68) ने कमिंस को एडेन मार्करैम के हाथों दूसरी स्लिप में कैच आउट करा दिया। इसके तुरंत बाद मिशेल स्टार्क (6) भी मुल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरे सफल गेंदबाज मार्को जानसन रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए।
