विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy Round-up: सारांश जैन की घातक गेंदबाजी से पस्त हुआ बिहार, बडोनी के शतक से संभली दिल्ली; रिंकू सिंह नहीं दिखा सके कमाल

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:56 PM (IST)

रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर में सारांश जैन की घातक गेंदबाजी से मध्य प्रदेश ने बिहार को 99 रनों पर ...और पढ़ें

सारांश जैन-आयुष बडोनी

सारांश जैन-आयुष बडोनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, इंदौर। रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप के तीसरे दौर में सोमवार को भारत के ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने प्रथम-श्रेणी क्रिकेट में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिससे मध्य प्रदेश ने मुकाबले के पहले दिन बिहार को महज 99 रन पर समेट दिया। सारांश जैन ने 40 रन देकर सात विकेट लिए। मध्य प्रदेश ने दिन का खेल समाप्त होने तक सक्षम पुरोहित (नाबाद 113) के शतक की बदौलत तीन विकेट पर 261 रन बनाकर 162 रन की बढ़त बना ली।

33 वर्षीय सारांश जैन को इस साल की शुरुआत में श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर बिहार की पूरी टीम सिर्फ 30.3 ओवर में आउट हो गई। मध्य प्रदेश के लिए आवेश खान (2/13) और कुमार कार्तिकेय (1/20) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

बड़ौदा मजबूत स्थिति में

बिहार की ओर से मंगल महरौर ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। जबकि मध्य प्रदेश के यश दुबे ने 84 रनों का योगदान देकर सक्षम का भरपूर साथ दिया। वडोदरा में ग्रुप-ए के ही एक अन्य मैच में प्रियांशु मोलिया के शतक की बदौलत बड़ौदा ने मौजूदा चैंपियन जम्मू-कश्मीर के विरुद्ध छह विकेट पर 259 रन बना लिए थे।

बडोनी के शतक से दिल्ली मजबूत

ग्रुप-सी में कप्तान आयुष बडोनी (106) के शतक की बदौलत दिल्ली ने झारखंड के विरुद्ध पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 309 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। एक समय दिल्ली ने 181 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद बडोनी ने सुमित माथुर (50 नाबाद) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए नाबाद 128 रनों की साझेदारी कर दिल्ली को न सिर्फ संकट से उबारा, बल्कि बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। झारखड के लिए उत्कर्ष सिंह और मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

वर्षा से बाधित मैच में उप्र फिसला

ग्रुप-ए में उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी के बीच मुकाबले में पहले दिन खेल शुरू होने से पहले वर्षा और फिर आखिर में खराब रोशनी के चलते दिनभर में 37 ओवर ही डाले जा सके। इतने कम खेल में भी पहले बल्लेबाजी करते हुए उप्र ने स्टंप्स तक 67 रन पर चार विकेट गंवा दिए। उप्र के लिए माधव कौशिक सर्वाधिक 37 रन बना सके। टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब रिंकू सिंह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए बिना खाता खोले चलते बने। करण सिंह 17 और आराध्य यादव दो रन बनाकर क्रीज पर थे। पुडुचेरी के लिए अंकित शर्मा ने दो विकेट लिए।

केरल ने बंगाल पर बनाया दबाव

स्पिनर आदित्य सरवटे के 38 रन पर तीन विकेट की बदौलत वर्षा से प्रभावित ग्रुप सी के मैच में पहले दिन केरल ने बंगाल के 172 रन पर छह विकेट गिराकर भारी दबाव बना दिया। हालांकि बंगाल के प्रारंभिक बल्लेबाज अंकुर पाल ने 66 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम के अचानक लड़खड़ाने के कारण उनका स्कोर पांच विकेट पर 108 रन हो गया। फिर सुदीप कुमार घरामी (36) और शाहबाज अहमद (नाबाद 35) ने टीम को संभाला। ग्रुप बी में विजयबाड़ा में छत्तीसगढ़ ने आंध्रप्रदेश के 231 के जवाब में स्टंप्स तक एक विकेट पर 35 रन बना लिए थे, जबकि सिकंदराबाद में पंजाब ने हैदराबाद के विरुद्ध 90 ओवर में छह विकेट पर 289 रन बनाए।

रघुवंशी-मुशीर के शतकों से हरियाणा पर मुंबई हावी

ग्रुप डी में अंगकृष रघुवंशी (114) और मुशीर खान (109) ने शानदार शतक से मुंबई ने पहले दिन तीन विकेट पर 290 रन बनाकर हरियाणा के विरुद्ध अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। रघुवंशी ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला शतक लगाया। स्टंप्स के समय कप्तान सिद्धेश लाड 29 रन और सरफराज खान 20 रन बनाकर क्रीच पर थे।

ग्रुप डी में ही देहरादून में उत्तराखंड बिना किसी नुकसान के 18 रन बनाकर पहली पारी में राजस्थान से 254 रन पीछे था। वहीं चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश विरुद्ध दो विकेट पर 363 रन बना लिए थे।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 से बाहर हुए मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे ने चुना टूर्नामेंट के लिए भारत का पेस अटैक

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी, इंडिया-ए में होगी बुमराह और पंत की एंट्री; इस दिन मैदान पर लौटेंगे दोनों स्टार