विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy Round-up: बंगाल की विजयी शुरुआत, मध्‍यप्रदेश और जम्‍मू-कश्‍मीर के बीच हुआ रोमांचक मैच

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:02 PM (IST)

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र में बंगाल ने शानदार शुरुआत करते हुए दिल्‍ली को 9 विकेट से हरा दिया। हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से रौंदा।

बंगाल ने दिल्‍ली को हराया (Pic Credit- CAB X)

बंगाल ने दिल्‍ली को हराया (Pic Credit- CAB X)

HighLights

  1. बंगाल ने दिल्‍ली को 9 विकेट से हराया

  2. हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 7 विकेट से हराया

  3. जम्मू-कश्मीर और झारखंड ने खेला ड्रॉ

प्रेट्र, कल्याणी। बंगाल ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र की शुरुआत दिल्ली पर शानदार जीत के साथ की। बंगाल ने ग्रुप सी मुकाबले में दिल्ली को चौथे व अंतिम दिन नौ विकेट से रौंद डाला। अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 101 रन से आगे खेलते हुए दिल्ली की टीम 106.2 ओवर में 277 रन पर आउट हो गई।

दिल्ली के लिए कप्तान आयुष बडोनी ने 134 गेंद में 85 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे। विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने 76 गेंद में 39 रन का योगदान दिया। बंगाल को केवल 89 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 15.3 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

दिल्ली के पहली पारी में 240 रन के जवाब में बंगाल ने पहली पारी में 429 रन बनाए थे, जिसमें अभिषेक पोरेल ने 143 रन की शतकीय पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई थी। जमानत पर छूटे पोरेल को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। दिल्ली ने दूसरी पारी में केवल 59 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद बडोनी और रावत ने पारी को थोड़ा संभाला।

बडोनी को प्रदीप्ता प्रमाणिक ने आउट किया, जिसके बाद दिल्ली की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। प्रमाणिक ने तीन और अब्दुल गनी व सुमांता गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए।

हरियाणा की हिमाचल प्रदेश पर दमदार जीत

हिमांशु राणा और धीरू सिंह की धैर्यपूर्ण पारियों की मदद से हरियाणा ने बुधवार को बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी मैच के चौथे और अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हरा दिया। हरियाणा के सामने 71 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरी पारी में एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर 26 रन था।

इसके बाद हिमांशु राणा (नाबाद 37 रन) और धीरू सिंह (नाबाद 24 रन) में अपनी टीम को 18.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 51 रन की अटूट साझेदारी की। यह दोनों बल्लेबाज पहली पारी में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने मुश्किल समय पर अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को छह अंक दिलाए।

हिमाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 253 रन बनाए थे जिसके जवाब में हरियाणा ने 296 रन बनाकर 43 रन की बढ़त हासिल की थी।

जम्मू-कश्मीर और झारखंड ने खेला ड्रॉ

रणजी ट्रॉफी के अन्य मुकाबलों में रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश के साथ ड्रॉ खेलकर अंक बांटे। अंतिम दिन जम्मू-कश्मीर के लिए कन्हैया वधावन (27) और आकिब नबी (30) ने अविजित रहकर मध्य प्रदेश को जीत से दूर कर दिया।

मध्य प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 325 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में मेजबान टीम सात विकेट पर 88 रन बना सकी और मैच को ड्रॉ घोषित करना पड़ा। वहीं जमशेदपुर में खेले गए ग्रुप सी मुकाबले में झारखंड ने केरल के साथ ड्रॉ खेला।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: जडेजा ने लूटी महफिल, राहुल और जायसवाल फ्लॉप; रणजी ट्रॉफी में भारतीय सितारों का रिपोर्ट कार्ड

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-up: रिंकू के शतक से यूपी ने बिहार को रौंदा, मुंबई ने भी हासिल की जीत; बडोनी के पंजे से पस्त हुआ बंगाल