Ranji Trophy Round-up: बड़ौदा को मिला मुंहतोड़ जवाब, UP के ओपनर्स का ग्रीन पार्क में हल्ला बोल; शमी-शाहबाज की चमक पड़ी फीकी
रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाजों ने बड़ौदा के 355 रनों के जवाब में बिना विकेट खोए 196 ...और पढ़ें

माधव कौशिक-मोहम्मद शमी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के मुकाबले में मंगलवार को दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाजों ने बड़ौदा को बैकफुट पर धकेल दिया है। बड़ौदा के पहली पारी में 355 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उत्तर प्रदेश की टीम ने बिना किसी नुकसान के 196 रन बना लिए थे।
रणजी में पदार्पण करने वाले आदर्श सिंह (96) व माधव कौशिक (90) रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम उप्र अब भी 159 रन पीछे है।
यूपी के ओपनर्स ने किया कमाल
ग्रीन पार्क में स्टेडियम में बड़ौदा ने दूसरे दिन छह विकेट पर 269 रन से आगे अपनी पारी को बढ़ाया और कप्तान अतीत (35), रसिख (18) और मनन (50) के दम पर स्कोर को 350 के पार पहुंचाया। उप्र के कार्तिक यादव ने पांच और करन शर्मा ने तीन विकेटलिए। कार्तिक यादव के इस सीजन कुल 32 विकेट हो गए हैं।
ऑर्थोडाक्स गेंदबाज कार्तिक की फिरकी ग्रीन पार्क की पिच पर गोवा के बाद बड़ौदा के बल्लेबाजों के लिए भी पहेली बनी। जवाब में उप्र के आदर्श सिंह व माधव कौशिक ने दिन के बचे हुए 55 ओवर में 196 रन बनाए।
आयुष-सुमित के अर्धशतकों से दिल्ली की बढ़त
ग्रुप-सी के अन्य मुकाबलों में दूसरे दिन दिल्ली के लिए आयुष दोसेजा (78) और सुमित माथुर (80) ने छठे विकेट के लिए 144 रनों की अहम साझेदारी की। इससे दिल्ली को सर्विसेज के विरुद्ध पहली पारी में 33 रन की बढ़त मिल गई। स्टंप्स तक दिल्ली का स्कोर छह विकेट पर 299 रन था। तीन मैचों में केवल दो अंक हासिल कर पाने के बाद दिल्ली को अब पूरे अंकों की सख्त जरूरत है। वहीं भुवनेश्वर में वर्षा से प्रभावित मैच में झारखंड ने ओडिशा के विरुद्ध दूसरे दिन पांच विकेट पर 258 रन बना लिए थे।
उत्तराखंड ने हरियाणा पर बनाया दबाव
ग्रुप-डी में हरियाणा की पहली पारी में 153 रन के जवाब में दूसरे दिन उत्तराखंड ने सात विकेट पर 296 रन बनाकर कुल 143 रनों की बढ़त लेते हुए मेहमान टीम हरियाणा पर दबाव बना दिया है। उत्तराखंड के लिए आरव महाजन 51 रन, कुणाल चंदेला 56 रन बाद डेगा निश्चल ने नाबाद 148 रन बनाकर अहम योगदान दिया।
हरियाणा को मुकाबले में वापसी के लिए अब भी डेगा के विकेट की तलाश है। हरियाणा के लिए कनिष्क चौहान 55 रन देकर चार विकेट लिए। ग्रुप-डी के ही एक अन्य मुकाबले में मुंबई में मैच के दूसरे दिन मुंबई अपनी पारी को 396 रन तक पहुंचाकर अंतिम सत्र में रेलवे के 116 रन तक दो विकेट झटककर उसे संकट में डाल दिया। रेलवे अब भी मुंबई से 280 रन पीछे हैं।
शुभम-कामरान के दम पर जम्मू-कश्मीर की वापसी
ग्रुप-ए में सुनील कुमार की घातक गेंदबाजी (6 विकेट) के उपरांत सलामी बल्लेबाजों शुभम खजुरिया और कामरान इकबाल की जोड़ी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पुडुचेरी के विरु। मुकाबले के दूसरे दिन वापसी कर ली। पुडुचेरी के 385 रन के जवाब में स्टंप्स तक जम्मू-कश्मीर ने बिना कोई विकेट गंवाकर 149 रन बना लिए थे। शुभम खजुरिया 80 और कामरान इकबाल 68 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।
महाराष्ट्र की बंगाल पर 64 रनों की बढ़त
ग्रुप-सी में निचले क्रम के बल्लेबाज तनय सांघवी (अविजित 57) के अर्धशतक के बल पर महाराष्ट्र ने बंगाल पर 64 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। ईडन गार्डेंस स्टेडियम में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक महाराष्ट्र ने नौ विकेट पर 207 रन बना लिए थे। बंगाल की पहली पारी 143 रनों पर सिमट गई थी। महाराष्ट्र के एक समय 158 रन पर नौ विकेट गिर चुके थे। वहां से तनय प्रदीप दाधे के साथ 49 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मोहम्मद शमी व शाहबाज ने तीन-तीन विकेट लिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।