विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranji Trophy Round-5: पृथ्वी शॉ हुए फेल तो शिवम दुबे का हिट शो, ज्योत्सनिल और शाश्वत ने दिल्ली को विकेट के लिए तरसाया

Published: Fri, 02 Feb 2024 08:51 PM (IST)

Ranji Trophy 2024 रणजी ट्रॉफी 2024 के राउड-5 में बंगाल के खिलाफ पहले दिन स्टंप्स तक मुंबई का स्कोर 330/6 ...और पढ़ें

शिवम दुबे ने मुंबई के लिए जड़ा अर्धशतक।
शिवम दुबे ने मुंबई के लिए जड़ा अर्धशतक।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ranji Trophy 2024 Round-5: बड़ौदा के सलामी बल्लेबाज ज्योत्सनिल सिंह (नाबाद 124) और शाश्वत रावत (नाबाद 71) ने शतक जमाए। दोनों दूसरे विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी की। रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-डी मैच के पहले दिन दिल्ली के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक बड़ौदा ने पहली पारी में एक विकेट पर 202 रन बनाए हैं।

आयर्न-करन ने उत्तर प्रदेश को दिलाई शानदार शुरुआत

घरेलू मैदान पर उत्तर प्रदेश ने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी मुकाबले के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल (नाबाद 162) और करन शर्मा (नाबाद 108) की शतकीय पारी के बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में दो विकेट पर 319 रन बना लिए।

रणजी ट्रॉफी 2024 राउंड-5 के पहले दिन का संक्षिप्त स्कोर

एलीट ग्रुप ए

  • झारखंड (96/1) मणिपुर (170) से 74 रन पीछे
  • राजस्थान (277/5) बनाम विदर्भ
  • सर्विसेज (72/7) बनाम हरियाणा
  • महाराष्ट्र (116/7) बनाम सौराष्ट्र (202) 86 रन से पीछे

एलीट ग्रुप बी

  • बिहार (182) बनाम आंध्रा
  • मुंबई (330/6) बनाम बंगाल
  • केरल (219/4) बनाम छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश (319/2) बनाम असम

एलीट ग्रुप सी

  • तमिलनाडु (20/0) गोवा (241) से 221 रनों से पीछे है
  • पंजाब (307/2) बनाम चंडीगढ़
  • गुजरात (127/4) त्रिपुरा (146) से 19 रन से पीछे
  • कर्नाटक (90/6) रेलवे (155) से 65 रन पीछे

एलीट ग्रुप डी

  • ओडिशा (230/4) बनाम पुडुचेरी
  • जम्मू एवं कश्मीर (168/6) बनाम उत्तराखंड
  • बड़ौदा (202/1) बनाम दिल्ली
  • मध्य प्रदेश (68/4) हिमाचल प्रदेश (169) से 101 रन पीछे

प्लेट समूह

  • सिक्किम (238/7) बनाम मेघालय
  • नागालैंड (26/2) अरुणाचल प्रदेश (124) से 98 रन पीछे है
  • हैदराबाद (120/1) मिजोरम (199) से 79 रन से पीछे है

अमन ने लड़खड़ाई सेना की पारी

ऑफ स्पिनर अमन कुमार (4 विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए मैच के शुरुआती दिन सेना की पहली पारी लड़खड़ा दी। दिन का खेल समाप्त होने तक सेना ने सात विकेट पर 72 रन बनाए हैं। स्टंप के समय अर्जुन शर्मा 11 और पूनम पूनिया 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

यह भी पढे़ं- IND vs ENG: James Anderson ने तोड़ा 72 साल पुराना रिकॉर्ड, इस पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज को छोड़ दिया पीछे

यह भी पढे़ं- U19 World Cup: नेपाल के खिलाफ गरजा सचिन का बल्ला, उदय ने भी जड़ा शतक; चौथे विकेट के लिए की 215 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।