विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

U19 World Cup: नेपाल के खिलाफ गरजा सचिन का बल्ला, उदय ने भी जड़ा शतक; चौथे विकेट के लिए की 215 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी

Published: Fri, 02 Feb 2024 07:13 PM (IST)

U19 World Cup भारतीय कप्तान उदय सहारन और सचिन दास की शतकीय पारी के दम पर भारत ने नेपाल अंडर-19 ...और पढ़ें

नेपाल के खिलाफ सचिन और उदय ने जड़े शतक। फोटो- बीसीसीआई
नेपाल के खिलाफ सचिन और उदय ने जड़े शतक। फोटो- बीसीसीआई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। INDU19 vs NEPU19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। सुपर सिक्स के अपने दूसरे में भारत के दो खिलाड़ियों ने नेपाल के खिलाफ दमदार शतक जड़े। मध्यक्रम के सचिन दास और कप्तान उदय सहारन ने शतकीय पारी खेली।

इन दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारी के दम पर भारत ने नेपाल अंडर-19 टीम के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। कमजोर मानी जा रही नेपाल को 298 रन का टारगेट दिया। नेपाल की तरफ से गुलशन झा ने सबसे ज्यादा 3 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया।

दास और उदय ने लगाए शतक

भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने 62 के स्कोर पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह 21 रन, अर्शिन सिंह 19 रन और प्रियासूं मौल्या ने 19 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। संकट से घिरी भारतीय टीम को कप्तान और सचिन दास का सहारा मिला।

यह भी पढे़ं- AUS vs WI: बार्टलेट के 'चौके' के बाद ग्रीन और स्मिथ का दमदार अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

चौथे विकेट के लिए हुई 215 रन की साझेदारी

उदय सहारन और सचिन दास के बीच चौथे विकेट के लिए 215 रन की शानदार साझेदारी हुई। सचिन दास ने 3 छक्के और 11 चौकों की मदद से 101 गेंद पर 116 रन ठोक डाले। वहीं, भारतीय कप्तान उदय सहारन ने भी शतकीय पारी खेली और 107 गेंद पर 9 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप में अब तक भारत के लिए दो शतक लगाने वाले मुशीर खान इस मैच में 7 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें- IND vs END: जायसवाल के दमदार शतक पर सचिन तेंदुलकर ने दिया आशीर्वाद तो इरफान पठान ने लिखी भावुक करने वाली बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।