विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs ZIM W: प्रतिका रावल का ऐतिहासिक शतक, शेफाली वर्मा का तूफानी पचासा; भारत ने जिंबाब्वे को 9 विकेट से हराया

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:43 PM (IST)

प्रतिका रावल के दमदार शतक की वजह से भारतीय महिला टीम ने पहले वनडे में जिंबाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया है।

भारतीय महिला बनाम जिंबाब्वे महिला

भारतीय महिला बनाम जिंबाब्वे महिला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्लेयर ऑफ द मैच प्रतिका रावल (Pratika Rawal) के ऐतिहासिक शतक और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के तूफानी पचासे की वजह से भारतीय महिला टीम ने जिंबाब्वे (IND W vs ZIM W) को पहले वनडे में 9 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

श्री चरणी की अगुवाई में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जिंबाब्वे को सिर्फ 197 रन पर समेट दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से प्रतिका ने नाबाद 100 और शेफाली ने नाबाद  रन ठोके, जिसकी वजह से भारत ने 27.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

प्रतिका रावल का ऐतिहासिक शतक

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को प्रतिका रावल और कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। मंधाना 34 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गईं।

इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आई शेफाली वर्मा ने रावल के साथ मिलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। दोनों के बीच 70 गेंदों में नाबाद 106 रनों की साझेदारी हुई।

शेफाली ने पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 33 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली। वहीं रावल ने 15 चौकों की बदौलत 96 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। भारत ने इसी के साथ आसानी से लक्ष्य हासिल कर सीरीज में बढ़त बना ली।

श्री चरणी के आगे जिंबाब्वे पस्त

इससे पहले श्री चरणी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके, जिससे भारत ने जिंबाब्वे को 197 रन पर समेट दिया। जिंबाब्वे के लिए बिलव्ड बीजा ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन इसके बावजूद टीम 200 रन के अंदर सिमट गई।

श्री चरणी ने 10 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटककर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने अहम मौकों पर विकेट चटकाकर जिंबाब्वे की पारी को झकझोर दिया।

क्रांति गौड़ (3/42) ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने यहां कोटांबी के बल्लेबाजी के मुफीद विकेट पर जिंबाब्वे को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने प्रारंभिक बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिकवा (25) और चिपो मुगेरी टिरिपानो (21) को आउट करके जिंबाब्वे को शुरुआती झटके दिए।

इसके बाद उन्होंने न्याशा ग्वांजुरा (13) और खतरनाक दिख रही मिशेल मावुंगा को पवेलियन भेजकर भारत का दबदबा बनाए रखा।

चौथे नंबर की बल्लेबाज बीजा ने सतर्कता और आक्रामकता का अच्छा मिश्रण दिखाया। उन्होंने एक छोर संभालते हुए 92 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 62 रन बनाए। पर दूसरे छोर पर उन्हें साथ नहीं मिला और जिंबाब्वे 200 के स्कोर से पहले ही सिमट गई।

यह भी पढ़ें- कौन हैं परविंदर अवाना? BCCI ने सौंपी जूनियर क्रिकटरों के सेलेक्शन की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- भारत के लिए जूनियर क्रिकेट खेल चुका है ये तमिल स्‍टार, चोट के कारण तबाह हुआ करियर तो फिल्‍मी पर्दे पर मचाई सनसनी