विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs ENG: अराफत मिन्हास के 'छक्के' ने इंग्लैंड के उड़ाए होश, पाकिस्तान ने अंग्रेजों को दी पटखनी

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:03 PM (IST)

पाकिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 87 रन से हरा दिया। अराफत मिन्हास को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अराफत मिन्हास

अराफत मिन्हास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑलराउंडर अराफत मिन्हास के दमदार प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान ने मंगलवार को इंग्लैंड को ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में 87 रनों से हरा दिया। इसी जीत के साथ पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर बना हुआ है।

रावलपिंडी में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। अराफत ने गेंदबाजी से कमाल करने से पहले बल्लेबाजी में बेहतरीन अर्धशतक ठोककर टीम को 300 से ज्यादा के स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

पाकिस्तान के निचले क्रम का शानदार प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पाकिस्तान की आधी टीम 133 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

हसन नवाज और अराफत के बीच सातवें विकेट के लिए 74 गेंदों में 78 रनों की साझेदारी हुई। हसन 74 गेंदों में 79 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद अराफत को फहीम अशरफ का साथ मिला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 72 रन जोड़े।

फहीम ने 26 गेंदों में 39 रन ठोके। वहीं अराफत ने 58 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से पाकिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 302 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सॉनी बेकर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

अराफत की गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड पस्त

अराफत की गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चल पाया। इंग्लैंड ने 303 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की थी। इंग्लैंड का एक वक्त पर बिना किसी विकेट के स्कोर 91 रन था। मगर इसके बाद उसने 125 रन बनाने में अपने सभी विकेट गंवा दिए।

अराफत ने 8.4 ओवर में 40 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं हारिस राऊफ को दो सफलता मिली। इंग्लैंड की पूरी टीम 215 रनों पर सिमट गई और मैच गंवा दिया। इंग्लैंड की ओर से टॉम बैंटन ने 57 रनों की पारी खेली।

अराफत को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान की ये दो मैचों में दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- 'लक्ष्य होना जरुरी है', मोहम्मद शमी ने नजरअंदाज होने पर तोड़ी चुप्पी; टीम इंडिया में वापसी पर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें- Exclusive: न्यूजीलैंड में किस भारतीय बल्लेबाज का बल्ला उगलेगा आग? सुनील गावस्कर ने बताया नाम