विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में उनकी टीम ने जीता शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का खिताब, पहले सीजन ही जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:56 PM (IST)

अमृतसर सूरमाज ने लुधियाना लायंस को आठ विकेट से हराकर शेर-ए-पंजाब लीग का खिताब अपने नाम किया। सहज धवन और ...और पढ़ें

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अमृतसर सूरमाज ने लुधियाना लायंस को आठ विकेट से हराकर शेर-ए-पंजाब लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में लुधियाना लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रन बनाए। जवाब में अमृतसर सूरमाज ने 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अमृतसर की जीत में सहज धवन और राहुल कुमार की अहम भूमिका रही। धवन ने सात चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, राहुल कुमार ने 30 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। कप्तान नमन धीर ने भी 12 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 29 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत आसान कर दी।

142 रनों पर सिमटी लुधियाना

इससे पहले अमृतसर सूरमाज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लुधियाना लायंस की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। अभिजीत गर्ग ने 32 गेंदों पर 37 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके। लुधियाना की टीम महज 142 रनों पर ही सिमट गई।

मयंक मार्कंडे की कमाल की गेंदबाजी

अमृतसर की ओर से मयंक मार्कंडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके। नमन धीर और जौहल ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमृतसर ने शुरुआत में एक विकेट गंवाया, लेकिन सहज धवन और राहुल कुमार ने पारी को संभाल लिया और टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

अभिषेक शर्मा ने नहीं खेल सके फाइनल मुकाबला

अमृतसर सूरमाज की कप्तानी अभिषेक शर्मा के हाथों में थी। हालांकि, वे राष्ट्रीय टीम के साथ होने की वजह से फाइनल मैच नहीं खेल सके। बता दें कि रविवार को ही भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच खेला गया, जहां शर्मा ने 82 रनों की पारी खेली। उनकी गैरमौजूदगी में नमन धीर ने टीम की अगुवाई की।

यह भी पढ़ें- IND W vs SL W: शेफाली-स्मृति के दम पर भारत ने श्रीलंका को रौंदा, 8वीं बार एशिया कप जीतकर पुराना हिसाब भी बराबर किया

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st T20I: छोटी सी गलती से आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ भारत-अफगानिस्तान मैच