विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB W vs MI W: हरमनप्रीत-अमनजोत ने मुंबई को दिलाई जीत, रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु को दी मात

Published: Sat, 22 Feb 2025 12:44 AM (IST)

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया। इमेज- एक्‍स
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. हरमनप्रीत कौर ने लगाया अर्धशतक
  2. मुंबई ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
  3. एलिस पेरी ने खेली 81 रन की पारी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान हरमनप्रीत कौर (50) के अर्धशतक और अमनजोत कौर (34*) की अंतिम ओवरों संयमित पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB W) को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

वहीं आरसीबी की यह टूर्नामेंट में पहली हार है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB W) ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 1 गेंद शेष रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

आरसीबी के लिए एलिस पेरी ने केवल 43 गेंद में 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने सात विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। विकेटकीपर रिचा घोष ने 25 गेंदों पर 28 रन, कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने 13 गेंदों पर 26 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 1 छक्‍का भी लगाया। अमनजोत ने गेंद से भी कमाल दिखाया और 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में यास्तिका भाटिया LBW आउट हुईं। उन्‍होंने 8 गेंदों पर 8 रन बनाए। 66 के स्‍कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। 15 के स्‍कोर पर हेली मैथ्‍यूज LBW आउट हुईं। इसके बाद नेट साइवर-ब्रंट ने पारी को संभाला और 21 गेंदों पर 42 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्‍ले से 9 चौके निकले।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारतीय टीम को डरा रहा Champions Trophy का इतिहास, एक क्लिक में पाएं ODI, CT और दुबई के आंकड़े

अमेलिया केर का बल्‍ला नहीं चला और उन्‍होंने 2 रन ही बनाए। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाया। कौर ने 8 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 38 गेंदों पर 50 रन ठोक दिए। सजीवन सजना का खाता नहीं खुला। अमनजोत कौर 27 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं जी कमलिनी ने नाबाद 11 रन बनाए। उन्‍होंने चौका लगाकर मुंबई को जीत दिलाई। जॉर्जिया वेयरहैम ने 3 विकेट चटकाए। किम गार्थ की झोली में 2 विकेट आए।

ये भी पढ़ें: DC W vs UP W Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध खाता खोलने उतरेंगे वॉरियर्स, जानें मुकाबले की सारी जानकारी