विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी के पहले दिन किया कमाल, बेहतरीन गेंदबाजी से ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:59 PM (IST)

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की आज से शुरुआत हुई। पहले ही दिन 'स्विंग के सुल्तान' मोहम्मद शमी का कमाल देखने को मिला।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की आज से शुरुआत हुई। पहले ही दिन 'स्विंग के सुल्तान' मोहम्मद शमी का कमाल देखने को मिला। बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में दिल्‍ली के खिलाफ बंगाल के तेज गेंदबाज शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी से टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोका।

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी दिल्‍ली टीम पहले ही दिन पहली पारी में 240 रन पर सिमट गई। दिल्‍ली को सस्‍ते में शमी की भूमिका अहम रही। भारतीय तेज गेंदबाज ने 17.3 ओवर गेंदबाजी की और 1.70 की इकोनॉमी से 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इतना ही नहीं शमी ने 9 ओवर मेडन भी किए।

 

 

शमी ने यश धुल, आयुष डोसेजा, ऋतिक शौकीन और दिविज मेहरा को अपने जाल में फंसाया। शमी के अलावा आमिर गनी ने 3 विकेट चटकाए। आकाश दीप के खाते में 2 और मुकेश कुमार के खाते में 1 विकेट आया।

मुकाबले की बात करें तो दिल्‍ली की शुरुआत खराब रही और 12 के स्‍कोर पर आकाश दीप ने सनत सांगवान (4) को बोल्‍ड किया। यश धुल (9) भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इसके बाद सलामी बल्‍लेबाज सार्थक रंजन और आयुष डोसेजा ने पारी को संभाला। हालांकि, 33 के स्‍कोर पर सार्थक कैच आउट हो गए। शमी ने आयुष (45) को बोल्‍ड कर उन्‍हें अर्धशतक लगाने से रोक दिया।

दिल्‍ली के कप्‍तान आयुष बदोनी ने 23 रन बनाए। विकेटकीपर अनुज रावत का खाता नहीं खुला। देव लाकरा ने 2 चौकों की मदद से 40 गेंदों पर 18 रन बनाए। ऋतिक शौकीन दिल्‍ली की ओर से इकलौते ऐसे बल्‍लेबाज थे, जिन्‍होंने अर्धशतक लगाया। शौकीन ने 98 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाए। दिविज मेहरा 24 और नवदीप सैनी 11 रन बना सके।

यह भी पढ़ें- 'उसके सेलेक्शन से मुझे कोई...', भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर मोहम्मद शमी का तीखा रिएक्शन

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार के बाद अब मोहम्मद शमी की भी होगी वापसी? टीम इंडिया के कोच ने खत्म किया सस्पेंस