विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs SL: जोस बटलर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुई श्रीलंकाई टीम

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:58 AM (IST)

हैरी ब्रूक के शतक और जोस बटलर की फिफ्टी की बदौलत मेजबान इंग्‍लैंड ने मंगलवार देर रात खेले गए पहले ...और पढ़ें

जोस बटलर

जोस बटलर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कप्‍तान हैरी ब्रूक के शतक और जोस बटलर की फिफ्टी की बदौलत मेजबान इंग्‍लैंड ने मंगलवार देर रात खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन से करारी शिकस्‍त दी। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्‍लैंड ने साउथेम्प्टन के मैदान पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 254 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका टीम पूरे 20 ओवर भी नही खेल सकी और 19 ओवर में 135 रन पर सिमट गई।

 

 

बटलर ने बनाए 80 रन

इंग्‍लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और एन्यूरिन डोनाल्ड 5 गेंदों पर 12 रन बनाकर कैच आउट हुए। इसके बाद जोस बटलर को कप्‍तान ब्रूक का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों पर 128 रन जोड़े। 13वें ओवर की पहली गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने बटलर को डुनिथ वेल्लालगे के हाथों कैच आउट कराया।

बटलर ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 3 सिक्‍स की बदौलत 80 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्‍होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए। इस लिस्‍ट में टॉप पर पाकिस्‍तान के बाबर आजम हैं।

T20I में सबसे ज्‍यादा रन

  • 4596 - बाबर आजम (136 पारियां)
  • 4292 - जोस बटलर (148 पारियां)
  • 4231 - रोहित शर्मा (151 पारियां)
  • 4188 - विराट कोहली (117 पारियां)
  • 3895 - पॉल स्टर्लिंग (160 पारियां)
  • 3531 - मार्टिन गप्टिल (118 पारियां)
  • 3414 - मोहम्मद रिजवान (93 पारियां)

इसके बाद टॉम बैंटन ने 10 और विल जैक्‍स ने 21 रन का योगदान दिया। प्‍लेयर ऑफ द मैच ब्रूक 49 गेंदों पर 114 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्‍होंने 10 चौके और 6 छक्‍के ठोके। दुष्मंथा चमीरा, डुनिथ वेल्लालगे, ईशान मलिंगा और वानिंदु हसरंगा को 1-1 सफलता मिली।

255 रन चेज करने उतरी श्रीलंका टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई और पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई। डुनिथ वेल्लालगे ने सबसे ज्‍यादा 33 रन बनाए। दासुन शनाका ने 24 रन की पारी खेली। कप्‍तान चरिथ असलंका 10 रन ही बना सके। सॉनी बेकर ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट लिए। वहीं जेमी ओवर्टन और लियाम डॉसन को 2-2 सफलताएं मिलीं।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: बुमराह की घातक गेंदबाजी से रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अनचाही लिस्ट में रोहित शर्मा को पछाड़ा

यह भी पढ़ें- 'विराट कोहली खेलेंगे वनडे वर्ल्ड कप-2027', कोच ने कर दिया साफ; रोहित शर्मा को लेकर भी दिया बयान