विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: बुमराह की घातक गेंदबाजी से रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अनचाही लिस्ट में रोहित शर्मा को पछाड़ा

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:29 PM (IST)

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसी ...और पढ़ें

रहमानुल्लाह गुरबाज

रहमानुल्लाह गुरबाज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने अनचाही लिस्ट में भारत के दिग्गज बैटर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। उन्होंने ये शर्मनाक रिकॉर्ड दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मैच के दौरान बनाया। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है।

भारतीय टीम अपने घर में मेहमान बनकर खेल रही है क्योंकि अफगानिस्तान मेजबान देश के तौर पर हिस्सा ले रहा है। मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी शुरू कर दी। गुरबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके और आउट होने के साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

भारत के खिलाफ टॉस हारने के बाद अफगानी टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। अफगानिस्तान के लिए गुरबाज और कप्तान इब्राहिम जादरान बैटिंग करने के लिए मैदान पर आए। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले ओवर में गेंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को थमाई। स्ट्राइक पर गुरबाज थे और ओवर की दूसरी गेंद पर ही गुरबाज को बुमराह ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच करा दिया।

गुरबाज अपना खाता नहीं खोल सके और उनका ये सलामी बल्लेबाज के तौर पर 11वां डक था। वे टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक बार डक पर आउट होने वाले दूसरे ओपनर बन गए हैं। इस फॉर्मेट में सबसे अधिक बार ओपनर के तौर पर डक पर आउट होने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम पर दर्ज है। गुरबाज ने इस लिस्ट में रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ा है।

T20I में सबसे अधिक बार डक पर आउट होने वाले सलामी बल्लेबाज (फुल मेंबर टीम)

  • पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) - 14
  • रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) - 11
  • रोहित शर्मा (भारत) - 10
  • क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) - 10
  • तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) - 9
  • सौम्य सरकार (बांग्लादेश) - 9
  • पथुम निसंका (श्रीलंका) - 8

अफगानिस्तान ने बनाए 156 रन

भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अफगानी टीम की बल्लेबाजी संघर्ष करती हुई दिखाई दी। हालांकि, अजमतुल्लाह उमरजई के अर्धशतक के दम पर अफगानिस्तान ने 156 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। उमरजई ने 44 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी ने शुरू की नई पारी, ऑस्ट्रेलियाई ग्रीन ने गर्लफ्रेंड 'रेड' संग की शादी; तस्वीरें आई सामने

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st T20I: इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में पहली बार गाया गया वन्दे मातरम्