विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी ने शुरू की नई पारी, ऑस्ट्रेलियाई ग्रीन ने गर्लफ्रेंड 'रेड' संग की शादी; तस्वीरें आई सामने

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:38 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने अपनी गर्लफ्रेंड एमिली रेडवुड से शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने ...और पढ़ें

कैमरन ग्रीन

कैमरन ग्रीन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ग्रीन पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए मध्य क्रम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। ग्रीन ने 5 सालों की डेटिंग के बाद गर्लफ्रेंड के साथ शादी की है।

उन्होंने विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसमें ग्रीन और बला की खूबसूरत गर्लफ्रेंड एमिली रेडवुड के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि ग्रीन ने 4 सितंबर को ही शादी रचाई लेकिन उन्होंने रविवार तो शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। ग्रीन ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी व्हाइट गाउन में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

कैमरन ग्रीन और एमिली 5 साल से रिलेशनशिप में थे

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और एमिलि रेडवुड एक-दूसरे को पांच सालों से डेट कर रहे थे। इसके बाद फरवरी 2025 में दोनों ने सगाई की और 4 सितंबर 2026 को शादी के बंधन में बंध गए। ग्रीन की पत्नी एमिलि एक डाइटिशियन हैं और वे मौजूदा समय में पीएचडी कर रही हैं।

आईपीएल में ग्रीन की रहती है काफी डिमांड

आईपीएल में फ्रेंचाइजियां ग्रीन को महंगी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल करती हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें सबसे पहले 18 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें मुंबई से उसी दाम पर ट्रेड किया था। ग्रीन आईपीएल 2025 का सीजन निजी कारणों की वजह से नहीं खेल सके थे। 2026 के मिनी ऑक्शन में उन्होंने वापसी की और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा था।

डार्विन में ग्रीन ने रचा था इतिहास

ग्रीन ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में इतिहास रचा था। उन्होंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था लेकिन मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार का सामना करना पड़ा था। ग्रीन डार्विन के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले मात्र तीसरे बल्लेबाज बने थे।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: होम ग्राउंड पर टूटा वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का सपना, कप्तान ने संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा पर जताया भरोसा

यह भी पढ़ें- शेन वॉर्न बर्थ एनिवर्सरी: 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' से लेकर वर्ल्ड कप फाइनल तक, ये हैं दिग्गज स्पिनर के टॉप-5 यादगार स्पेल