IND vs AFG: होम ग्राउंड पर टूटा वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का सपना, कप्तान ने संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा पर जताया भरोसा
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत ने जीता टॉस।
HighLights
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस
पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है
अभिषेक-संजू करेंगे पारी की शुरुआत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
टॉस के दौरान श्रेयस ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है। वैभव के अलावा यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर भी बेंच पर बैठेंगे। जसप्रीत बुमराह और नीतीश रेड्डी को मौका मिला है। ऐसे में वैभव का भारत में डेब्यू नहीं हो पाया।
Let the Friendship Cup begin in New Delhi 🇮🇳🇦🇫
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
📸 Special scenes ahead of the toss as a commemorative memento is unveiled and #TeamIndia Captain @ShreyasIyer15 presents a signed jersey to Afghanistan skipper Ibrahim Zadran to commence the #AFGvIND series 🤝 pic.twitter.com/sctNcPIM5t
श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे, जैसा कि आम तौर पर T20 क्रिकेट में होता है। जब आप दिल्ली में खेले हों, तो आपको पता होता है कि पिच कैसी है और हमने यहां काफी मैच खेले हैं। उसी के आधार पर और हालात को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है।"
भारत के कप्तान के तौर पर अपने पहले दस मैचों के बारे में श्रेयस ने कहा, "यह उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है, लेकिन अगर आप जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज को देखें, तो उसमें कई अच्छी बातें थीं और खिलाड़ियों का नजरिया पॉजिटिव था। यही नजरिया हमें इस सीरीज में भी बनाए रखना है।"
टीम में जसप्रीत बुमराह के होने के बारे में भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि टीम में उनका होना एक बड़ी बात है क्योंकि उनके पास बहुत अनुभव है और मैच जीतने के मामले में उनका नजरिया बहुत शानदार रहता है। हम जानते हैं कि वह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और हमें पता है कि वह टीम के लिए क्या कर सकते हैं।"
टीम कॉम्बिनेशन के बारे में अय्यर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह ज्यादा मुश्किल काम है, लेकिन मैं कहूंगा कि वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर भी नहीं खेल रहे हैं और दो और खिलाड़ी हैं जिनके बारे में आपको पता चल जाएगा।"
भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
