विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs AUS W: एलिस पेरी के तुफान में उड़ी भारतीय महिला टीम, काम ना आया शेफाली का अर्धशतक; 21 रन से मिली हार

By Umesh KumarEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2022 10:20 PM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2022 10:31 PM (IST)

India Women vs Australia Women 3rd T20I लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ...और पढ़ें

भारत महिला टीम के खिलाफ शॉट मारती ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी। फोटो ट्विटर
भारत महिला टीम के खिलाफ शॉट मारती ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी। फोटो ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आज तीसरा मैच मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम के दो विकेट जल्दी ले लिए थे, लेकिन एलिस पेरी के अर्धशतक और ग्रेस हैरिस की तुफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे मैच की हीरो रही स्मृति मंधाना एक रन बनाकर आउट हो गई। जेमिमा भी कुछ खास नहीं कर सकीं, वह 16 रन के निजी स्कोर पर ब्राउन का शिकार बनी। इसके बाद शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभलकर खेला। इस बीच शैफाली ने अपने टी20 करियर की पांचवी हाफ सेंचुरी पूरी की।

shafali varma

सीरीज में 2-1 से पीछे भारतीय महिला टीम

शेफाली के आउट होते ही भारतीय महिला टीम ने एक बाद एक विकेट खोए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डार्सी ब्राउन, ऐश्ली गार्डनर ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं निकोला कैरी और मेगन शूट को एक-एक विकेट मिला। अंत में दीप्ति वर्मा ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सकीं।

ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया दमदार खेल

इससे पहले एलिस पेरी की धमाकेदार पारी ने ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 20 ओवरों में 172/8 के स्कोर पर पहुंचा दिया। पेरी ने 47 गेंद पर 75 रन बनाए, जबकि ग्रेस हैरिस ने 18 गेंद में 41 रन बनाए। टॉस जीतने के बाद भारत ने क्षेत्ररक्षण का विकल्प चुना था।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने शुरुआती विकेट झटके, लेकिन पेरी और हैरिस ने ऑस्ट्रेलिया को एक अच्छे टोटल तक पहुंचने में मदद की। भारत के लिए देविका वैद्य, रेणुका सिंह, अंजलि सरवानी और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने ICC पर साधा निशाना, कहा- भारत कमाई का जरिया इसलिए नहीं करवा रहा समझौता

यह भी पढ़ें- IND vs BAN 1st Test: श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा, बना दिया नया कीर्तिमान