विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs ZIM W: दीप्ति-हरमनप्रीत के ऐतिहासिक शतक से जीता भारत, जिंबाब्वे को दूसरे वनडे में रौंदा; सीरीज पर जमाया कब्जा

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:18 PM (IST)

दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर के ऐतिहासिक शतक से भारत ने जिंबाब्वे को दूसरे वनडे में 121 रनों से करारी ...और पढ़ें

भारतीय महिला टीम ने जीता दूसरा वनडे

भारतीय महिला टीम ने जीता दूसरा वनडे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्लेयर ऑफ द मैच हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के ऐतिहासिक शतक और बाद में वैश्नवी शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार को दूसरे वनडे में जिंबाब्वे को 121 रनों से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

वड़ोदरा में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे के सामने 329 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा था। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे 207 रन पर सिमट गई और मैच गंवा दिया।

वैष्णवी-दीप्ति ने जिंबाब्वे को समेटा

329 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे वैश्नवी शर्मा और दीप्ति के फिरकी के जादू में फंस गई। वैष्णवी ने 10 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं दीप्ति ने 9 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा, सयाली सातघरे, जिंतीमनी कालिता और श्री चरणी को एक-एक सफलता मिली।

जिंबाब्वे की ओर से मोडेस्टर मुपाचिकवा ने 49 रनों की पारी खेली। वहीं चिपो-मुगेरी तिरिपानो ने 46 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों की दमदार गेंदबाजी की वजह से जिंबाब्वे 48.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

भारत की खराब शुरुआत

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतर भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा सस्ते में आउट हो गईं। नवनियुक्त कप्तान मंधाना मैच के पहले ही ओवर में पुल शाट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठीं।

इसके बाद शेफाली मिडविकेट पर कैच आउट हो गईं। नोमवेलो सिबांडा ने उनका विकेट लेकर अपना दूसरा विकेट हासिल किया। फिर प्रतिका रावल और पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम को संभाला।

प्रतिका-हरमन ने संभाली पारी

प्रतीका रावल (61) और हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। शानदार फार्म में चल रहीं प्रतीका 23वें ओवर में डीप मिडविकेट पर कैच आउट हुईं।

इसके बाद हरमनप्रीत ने अपनी सधी हुई पारी से मैदान पर दबदबा बनाया। हालांकि, उन्हें किस्मत का भी साथ मिला और तीन बार उनका कैच छूटा। यह हरमनप्रीत का वनडे क्रिकेट में आठवां शतक था।

दीप्ति के साथ भी हुई शतकीय साझेदारी

हरमनप्रीत ने 121 गेंदों में 126 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दीप्ति ने 86 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए। दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी कर भारत को 328 के स्कोर तक पहुंचाया।

हरमनप्रीत ने ऑफ साइड में अपने बेहतरीन शाट्स से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके शानदार कवर ड्राइव और कट शाट देखने लायक थे।

हालांकि, भारत पारी का समापन अपनी उम्मीद के मुताबिक नहीं कर सका। टीम की निर्धारित फिनिशर ऋचा घोष ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकीं, जिससे रन गति पर अंकुश लगा।

दीप्ति ने पारी के अंतिम ओवर में स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाकर अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में कुल 15 चौके लगाए और नाबाद लौटीं। इन दो दिग्गजों के शानदार पारी की वजह से भारत ने मुकाबला और सीरीज अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया; पूरा शेड्यूल आया सामने

यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर ने जिंबाब्वे के खिलाफ ठोका ऐतिहासिक शतक, मिताली राज के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त