विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG Day-3: जसप्रीत बुमराह का 'पंजा', केएल राहुल का फिर दिखा क्लास; भारत को मिली 96 रन की बढ़त

Published: Sun, 22 Jun 2025 10:57 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jun 2025 11:02 PM (IST)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे का खेल बारिश की वजह से जल्दी समाप्त हो गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमटी

  2. बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार पूरा किया पांच विकेट का हाल

  3. भारत ने दूसरी पारी में बनाए 90 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का बारिश की वजह से जल्दी खेल समाप्त हो गया। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी छाप छोड़ी। बुमराह ने इंग्लैंड की पहली बारी 465 रन पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बुमराह ने पांच अंग्रेज बल्लेबाजों का शिकार किया। भारत ने 96 रन की कुल बढ़त हासिल कर ली है। केएल राहुल और शुभमन गिल नाबाद लौटे।

दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने तीन विकेट से आगे खेलना शुरू किया। ओली पोप 100 रन और हैरी ब्रूक (0) क्रीज पर उतरे। पोप ने अपने स्कोर में 6 रन ही जोड़े थे कि प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। कप्तान बेन स्टोक्स भी ज्यादा देर तक टीम नहीं सके और 52 गेंद पर 20 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने।

प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई दिन की पहली सफलता

हालांकि, हैरी ब्रूक को जेमी स्मिथ का साथ मिला। दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। हैरी ब्रूक को दो जीवन दान मिले, इसके बावजूद भी वह शतक से चूक गए और नर्वस 90s का शिकार हुए। ब्रूक 99 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने शॉर्ट पिच गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट करवाया।

बुमराह ने खोला पंजा

अंत में क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्से ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 450 के पार पहुंचा दिया। वोक्स ने 38 रन की पारी खेली और बुमराह का चौथा शिकार बने। बुमराह ने टंग को आउट कर पंजा खोला। कृष्णा ने तीन तो सिराज ने दो विकेट चटकाए। भारत को 6 रन की बढ़त मिली।

भारत ने दूसरी पारी में गंवाए दो विकेट

दूसरी पारी में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट गंवा दिए और कुल बढ़त 96 रन तक पहुंचा दी। जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले साई सुदर्शन ने 30 रन की पारी खेली। वह दूसरी बार भी बेन स्टोक्स का शिकार बने। बारिश के चलते दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया। केएल राहुल 47 रन और गिल 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल, फील्डरों ने कटाई नाक, ऐसे कैसे होगा इंग्लैंड फतह?