IND A vs NZ A: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी किया निराश, पहले दिन ही बैकफुट पर टीम इंडिया
लिंकन में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में न्यूजीलैंड ए का दबदबा रहा। इंडिया ए की पहली पारी सिर्फ ...और पढ़ें
-1792844251553_m.webp)
बैकफुट पर भारत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ लिंकन में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत पहले खेलते हुए सिर्फ 113 रन पर सिमट गया। वहीं दिन की समाप्ति तक भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के सिर्फ तीन ही विकेट चटका पाए।
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान राइस मारिऊ ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए कर्टिस हिफी के साथ 132 रनों की साझेदारी की।
हिफी अभी भी 37 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। न्यूजीलैंड के पास अभी तक कुल 22 रनों की बढ़त है। न्यूजीलैंड का स्कोर दिन की समाप्ति पर 135/3 है।
दिन की समाप्ति से कुछ देर पहले भारत को मिली तीन सफलता
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पूरे दिन दबदबा बनाए रखा था। मगर दिन खत्म होने से कुछ ही देर पहले भारत को कुल तीन सफलता मिल गई। 39वें ओवर में मुकेश चौधरी ने मारिऊ को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इसके बाद 40वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर आकिब नबी ने जेडेन लेनॉक्स और टिम रॉबिन्सन को आउट कर न्यूजीलैंड के तीन विकेट चटका दिए। हालांकि, इसके बावजूद पहला दिन पूरी तरह न्यूजीलैंड के नाम रहा।
भारतीय टीम 113 रन पर सिमटी
इससे पहले भारतीय टीम सिर्फ 113 रन पर सिमट गई थी। भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। युवा यश राठौड़ ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।
इसके अलावा, देवदत्त पडिक्कल ने 32 रनों का योगदान दिया। केएल राहुल और साई सुदर्शन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। यशस्वी जायसवाल की पारी 17 रन पर खत्म हुई। कप्तान ध्रुव जुरेल भी सिर्फ एक ही रन बना पाए।
न्यूजीलैंड की ओर से साइमन कीन ने पांच विकेट झटके। वहीं जैक गिब्सन को तीन सफलता मिली, जबकि फ्रेजर शिट और क्रिस्टियन क्लार्क के खाते में एक-एक विकेट आए।
यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने किया कायरन पोलार्ड का प्रमोशन, बनाए गए हेड कोच
यह भी पढ़ें- सामने आ गई WTC 2029 के फाइनल की तारीख, ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर को लेकर भी आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला
