विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

INDA vs AUSA: कोंटास-फिलिप के शतक से ऑस्‍ट्रेलिया ने बनाया विशाल स्‍कोर, एन जगदीशन के अर्धशतक के दम पर भारत ने किया पलटवार

Published: Wed, 17 Sep 2025 07:56 PM (IST)

ऑस्‍ट्रेलिया ए क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरान उनका सामना श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी वाली ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने की ठोस शुरुआत। इमेज- एक्‍स
भारतीय टीम ने की ठोस शुरुआत। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. ऑस्‍ट्रेलिया ने 532/6 पर पारी घोषित की
  2. जोश फिलिप ने बनाए नाबाद 123 रन
  3. जगदीशन ने संभलकर बल्‍लेबाजी की

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्‍ट्रेलिया ए क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरान उनका सामना श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी वाली भारत ए टीम से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। ऑस्‍ट्रेयिला के विशाल स्‍कोर के जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी की दमदार शुरुआत की है।

जोश ने खेली तूफानी पारी

पहले दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया ए का स्‍कोर 73 ओवर में 337/5 था। जोश फिलिप 3 और लियाम स्कॉट 47 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन लियाम शतक से चूक गए। उन्‍होंने 122 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। जोश फिलिप ने तूफानी शतक लगाया। उन्‍होंने 87 गेंदों पर 123 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 18 चौके और 4 छक्‍के निकले। वहीं जेवियर बार्टलेट 39 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्‍ट्रेलिया ने 532-6 के स्‍कोर पर पारी घोषित कर दी।

भारत को मिली अच्‍छी शुरुआत

पहली पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ठोस शुरुआत मिली। सलामी बल्‍लेबाज अभिमन्‍यू ईश्‍वरन और नारायण जगदीशन के बीच पहले विकेट के लिए 88 रन की पार्टनरशिप हुई। 22वें ओवर की पहली गेंद पर लियाम स्कॉट ने इस साझेदारी को तोड़ा। लियाम स्कॉट ने ईश्‍वरन को बोल्‍ड किया। भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 58 गेंदों का सामना किया और 6 चौकों की मदद से 44 रन बनाए।

संभलकर बल्‍लेबाजी कर रहे नारायण जगदीशन ने अर्धशतक लगाया। दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक जगदीशन 95 गेंदों पर 50 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्‍होंने 5 चौके और 1 सिक्‍स लगाया है। दूसरे छोर पर साई सुदर्शन उनका साथ दे रहे हैं। साई 27 गेंदों पर 20* रन बना चुके हैं। दूसरे दिन स्‍टंप तक भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 116 रन है। ऑस्‍ट्रेलिया के पास 416 रन की बढ़त है।

यह भी पढ़ें- IND A vs AUS A: राहुल-अभिमन्यु ओपनिंग पर हुए फ्लॉप, ऑस्‍ट्रेलिया के सामने भारत का निकला दम; कैसे जीतेंगे बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी?

यह भी पढ़ें- INDA vs AUSA: श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में खेलने उतरेगी टीम इंडिया, आज ऑस्‍ट्रेलिया से होगा सामना