विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND A vs AUS A: राहुल-अभिमन्यु ओपनिंग पर हुए फ्लॉप, ऑस्‍ट्रेलिया के सामने भारत का निकला दम; कैसे जीतेंगे बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी?

Published: Thu, 07 Nov 2024 10:24 AM (IST)

IND A vs AUS A ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में केएल राहुल राहुल बल्ले ...और पढ़ें

IND-A vs AUS-A: मेलबर्न में दिखा राहुल-अभिमन्यु का फ्लॉप शो
IND-A vs AUS-A: मेलबर्न में दिखा राहुल-अभिमन्यु का फ्लॉप शो

HighLights

  1. IND-A vs AUS-A: मेलबर्न में राहुल-अभिमन्यु बल्ले से फ्लॉप
  2. अभिमन्यु ईश्वरन खाता तक नहीं खोल पाए
  3. Border Gavaskar Trophy से पहले भारत की बढ़ी टेंशन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India-A vs Australia-A। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 0-3 से मिली हार के बाद सेलेक्टर्स ने आलोचनाओं से घिर केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेज दिया।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में केएल राहुल राहुल बल्ले से फ्लॉप रहे। केएल राहुल ओपनिंग के लिए अभिमन्यु ईश्वरन के साथ उतरे थे, लेकिन वह दोनों ही रन बनाने में फेल हुए। पहली पारी में चार गेंदों का सामना करते हुए केएल राहुल 4 रन ही बना सके, जबकि अभिमन्यु 3 गेंद पर डक आउट हुए। इनके प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले चिंता बढ़ गई है।

IND-A vs AUS-A: मेलबर्न में दिखा राहुल-अभिमन्यु का फ्लॉप शो

दरअसल, मेलबर्न में खेले जा रहे इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए के अनऑफिशियल टेस्ट में टॉस हारकर पहले बैटिं करते हुए इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही। टीम ने 64 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। दो विकेट इंडिया-ए ने शून्य के स्कोर पर गंवाए।

ओपनर अभिमन्यु और साई सुदर्शन अपना खाता तक नहीं खोल पाए। माइकल निसार ने पहले ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट लिए। केएल राहुल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी खास प्रदर्शन नहीं कर सके। दोनों के बल्ले से 4-4 रन निकले। केएल राहुल को बोलैंड और गायकवाड़ को नासिर ने अपना शिकार बनाया।

BGT से पहले राहुल-अभिमन्यु ने बढ़ाई भारत की टेंशन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल है। रिपोर्ट्स क अनुसार, पहले टेस्ट मैच और शायद दूसरे टेस्ट मैच को भी व्यक्तिगत कारणों से मिस करेंगे और इस दौरान भारतीय टीम एक ओपनर की तलाश में है जो उनके गैरमौजूदगी में कप्तान की भूमिका निभाए।

केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन रोहित की जगह लेने के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑप्शन हैं जो रोहित की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, लेकिन ईश्वरन ने भी ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अब तक बल्ले से निराश किया है।

पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 19 रन बनाए थे। वहीं, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर उन्‍हें एक मौका मिला था, लेकिन वह 3 गेंदों पर शून्‍य पर आउट हो गए। वहीं, केएल राहुल 4 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की वजह से सेलेक्टर्स का सिरदर्द जरूर बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: Mukesh Kumar ने जीत लिया फैंस का दिल; आखिर क्यों पिच पर हथौड़ा चलाने लगा ये भारतीय गेंदबाज? VIDEO वायरल

Dhruv Jurel ने खेली 80 रन की पारी

जब इंडिया-ए की टीम के लगातार विकेट गिर रहे थे तो विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टीम की पारी को संभालने का जिम्मा उठाया। उन्होंने 186 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 26 रन निकले।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।