विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs ZIM W: वैष्णवी शर्मा के पंजे के बाद प्रतिका-शेफाली का तूफान, भारत ने जिंबाब्वे का क्लीन स्वीप कर रचा इतिहास

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:41 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 06:42 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वैष्णवी शर्मा के पांच विकेट और प्रतिका रावल व शेफाली वर्मा के अर्धशतकों की बदौलत ...और पढ़ें

वैष्णवी शर्मा

वैष्णवी शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैष्णवी शर्मा के पांच विकेट के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिंबाब्वे को तीसरे वनडे मैच में भी हरा दिया है। भारत ने मुकाबले को आठ विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने वनडे सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम कर लिया है। इससे पहले टी20 सीरीज में भी भारत ने जिंबाब्वे का क्लीन स्वीप किया था। 

जिंबाब्वे की टीम वडोदरा में खेले गए तीसरे वनडे मैच में 131 रनों पर सिमट गई थी। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को प्रतिका रावल और शेफाली वर्मा के अर्धशतक के दम पर 17 ओवरों में ही हासिल कर लिया। प्रतिका ने इस सीरीज में कमाल की बैटिंग की और उनका ये लगातार तीसरा 50+ का स्कोर था। भारत और जिंबाब्वे के बीच पहली बार वनडे सीरीज खेली गई और इस पर टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है। 

131 रनों पर सिमटा जिंबाब्वे

इससे पहले जिंबाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 131 रनों पर सिमट गई। कप्तान जोसेफिन नकोमो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मगर उनका ये फैसला टीम पर भारी पड़ गया।

सयाली सातघरे ने दूसरे ही ओवर में जिंबाब्वे का पहला झटका दिया। लोरिन फिरी बिना खाता खोले आउट हो गईं। क्रांति गौड़ ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो का विकेट चटकाकर जिंबाब्वे को दूसरा झटका दिया।

वैष्णवी शर्मा ने लगाया पंजा

इसके बाद वैष्णवी शर्मा ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया। उन्होंने जिंबाब्वे के पांच बल्लेबाजों का शिकार किया। वैष्णवी ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मोडेस्टर मुपाचिकवा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मुपाचिकवा 37 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके अलावा, वैष्णवी ने चिएद्जा धुरुरु, बिलवेड बीजा, न्याशा ग्वानजुरा और मिशेल मावुंगा का विकेट चटकाया। वैष्णवी ने 10 ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। वैष्णवी के अलावा, क्रांति गौड़ और सयाली सातघरे को दो-दो सफलता मिली, जिसकी वजह से जिंबाब्वे की पारी 39.5 ओवर में ही थम गई।

भारत को लगे दो झटके

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहली ही गेंद पर झटका लगा। पारी की शुरुआत करने उतरी यास्तिका भाटिया अपना खाता भी नहीं खोल सकी और जीरो रन पर आउट हो गई। उनके आउट होने के बाद प्रतिका रावल और हरलीन देओल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने 50 रनों की साझेदारी की लेकिन हरलीन 19 रन बनाकर आउट हो गईं और टीम इंडिया ने दो विकेट गंवा दिए।

प्रतिका और शेफाली ने लगाया अर्धशतक

दो विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए प्रतिका और शेफाली वर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई। प्रतिका ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ शेफाली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 26 गेंदों पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने 132 रनों के लक्ष्य को 17 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और आठ विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद अजहरूद्दीन से लड़ाई ने किया विनोद कांबली का करियर बर्बाद! ड्रेसिंग रूम में हुआ था भयंकर बवाल

यह भी पढ़ें- BCCI ने शुरू की बोन टेस्ट रिपोर्ट में गड़बड़ी की जांच, यूपी-राजस्थान में अंडर-16 खिलाड़ियों की उम्र में फर्जीवाड़ा का मामला आया था सामने