विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs BAN W: शेफाली के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कमाल, बांग्लादेश को हरा फाइनल में पहुंचा भारत; श्रीलंका से होगी टक्कर

Published: Sun, 20 Sep 2026 01:23 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा।

भारत ने बांग्लादेश को दी मात

भारत ने बांग्लादेश को दी मात

HighLights

  1. भारत ने बांग्लादेश को दी मात

  2. फाइनल में श्रीलंका से होगी टक्कर

  3. शेफाली वर्मा ने जमाया पहला अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 के फाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस टीम ने रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 114 रनों से मात देकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंका ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हरा खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की।

भारत की इस जीत में शेफाली वर्मा का बल्ला जमकर चमका। उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया। शेफाली ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। बांग्लादेश इस स्कोर के सामने 15.4 ओवरों में 81 रनों पर ही ढेर हो गई। इसी के साथ भारत ने अपना मेडल तो पकका कर लिया है। 

बांग्लादेश की बल्लेबाजों ने किया निराश

बांग्लादेश को जीत के लिए 196 रनों का टारगेट मिला था। टी20 में ये टारगेट उसने अभी तक हासिल नहीं है। ऐसे में वह इस स्कोर के दबाव में थी जो उसके खेल से साफ दिख रहा था। नंदनी शर्मा ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जुआरिया फिरदौस को आउट कर उसको मन माफिक शुरुआत नहीं करने दी। वह बिना खाता खोले आउट हो गईं। क्रांति गौड़ ने फिर तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शोभना मिस्त्री को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। कप्तान निगार सुल्ताना नौ के निजी स्कोर पर श्रीचरणी का शिकार बनीं।

शोरना अख्तर को श्रेयांका पाटिल ने आउट कर बांग्लादेश को पांचवां झटका दे दिया। नंदिनी ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार कैच लेकर नाहिदा अख्तर को पवेलियन की राह दिखाई। वह चार रन ही बना सकीं। अगली गेंद पर उन्होंने रबेया खान को आउट कर बांग्लादेश को सातवां झटका भी दे दिया। श्रीचरणी ने फिर शारमिन अख्तर को ऋचा घोष के हाथों स्टम्प करा बांग्लादेश का आठवां विकेट भी गिरा दिया। यहां से भारत की जीत महज औपचारिकता मात्र थी। दीप्ति शर्मा ने आखिरी दो विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई।

शेफाली का तूफान

इससे पहले, हरमनप्रीत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दी। मंधाना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं और 37 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। गुनालान कामिलिनी सिर्फ तीन रन ही बना सकीं। मंधाना और हरमनप्रीत ने फिर पैर जमाए और 94 रनों की साझेदारी की। 179 के कुल स्कोर पर हरमनप्रीत आउट हो गईं। उन्होंने 33 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 40 रन बनाए। ऋचा घोष दो रन ही बना पाईं। शेफाली ने आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया जो उनका इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल स्तर पर पहला शतक है। शेफाली ने अपनी पारी में नौ छक्के और तीन चौके मारे।

यह भी पढ़ें- IND W vs BAN W: नौ छक्के और 204 का स्ट्राइक रेट... शेफाली वर्मा ने जापान में की तोड़-फोड़, ठोका T20I करियर का पहला शतक

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्‍लादेश से, आक्रामक तेवर बरकरार रखेंगी हरमनप्रीत