Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से, आक्रामक तेवर बरकरार रखेंगी हरमनप्रीत
मौजूदा चैंपियन भारत रविवार को बांग्लादेश के विरुद्ध होने वाले एशियाई खेलों के सेमीफाइनल मैच में अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखकर दबाव बनाने की कोशिश करेगा।

भारतीय टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, निशिन (जापान)। मौजूदा चैंपियन भारत रविवार को बांग्लादेश के विरुद्ध होने वाले एशियाई खेलों के सेमीफाइनल मैच में अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखकर दबाव बनाने की कोशिश करेगा। भारतीय टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उसने क्वार्टर फाइनल में जापान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और इस बीच 15 ओवर शेष रहते हुए ही मैच जीत लिया।
दूसरी ओर बांग्लादेश ने चीन के विरुद्ध क्वार्टर फाइनल मैच गीले मैदान के कारण रद होने के बाद अपनी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने बांग्लादेश के विरुद्ध इस प्रारूप में अपना दबदबा बनाए रखा है और उसने पिछले नौ मुकाबलों में जीत हासिल की है, जिसमें पिछले सप्ताह एशिया कप में 40 रन की जीत भी शामिल है।
बांग्लादेश के हाथों उसे टी-20 में आखिरी बार तीन साल पहले हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने जापान के विरुद्ध टर्न और उछाल वाली पिच का भरपूर फायदा उठाया, जिसमें बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। उन्हें कामचलाऊ गेंदबाज शेफाली वर्मा, अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल का भरपूर सहयोग मिला।
श्रेयांका ने तीन महीने के बाद वापसी की है। जापान के विरुद्ध प्रारंभिक बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने नहीं आई थीं। शेफाली ने अकेले दम पर भारत को 58 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रेयांका पाटिल, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, नंदनी शर्मा।
बांग्लादेश टीम
निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), दिलारा अख्तर, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, जुएरिया फिरदौस, मारुफा अख्तर, सोभना मोस्टोरी, रबिया खान, रितु मोनी, संजीदा अख्तर मेघला, सरमिन सुल्ताना, शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, सुल्ताना खातून।
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: दूसरे दिन क्विंसी डिसूजा की नजर डबल मेडल पर, फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Opening Ceremony Live: शानदार ओपनिंग सेरेमनी का हुआ समापन, अब खिलाड़ियों पर टिकी नजरें
