विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026 Opening Ceremony Live: शानदार ओपनिंग सेरेमनी का हुआ समापन, अब खिलाड़ियों पर टिकी नजरें 

Published: Sat, 19 Sep 2026 01:27 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 04:50 PM (IST)

Asian Games 2026 Opening Ceremony Live Updates: ओपनिंग सेरेमनी का समापन हो गया है। इस भव्य आयोजन के बाद अब नजरें खिलाड़ियों पर टिकी हैं जो मेडल की रेस लगाएंगे।

News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी का समापन हो गया है। इस भव्य सेरेमनी में जापान ने अपनी सांस्कृतिक झलक पेश की और जापान के सम्राट नारूहिटो ने इन खेलों के आगाज का आधिकारिक एलान किया। जापान ने वैश्विक स्थिति को देखते हुए इस सेरेमनी में एकजुटता और अखंडता का संदेश भी दिया। परेड से लेकर म्यूजिक और डांस शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमाद अल थानी ने भाषण देकर सभी देशों का स्वागत किया।

भारतीय दल की आगुआई मनु भाकर और पवन सहरावत ने की और जब भारतीय दल स्टेडियम में आया तो पूरा स्टेडियम गूंज उठा। इस भव्य सेरेमनी के समापन के बाद अब नजरें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हैं।