IND W vs BAN W: नौ छक्के और 204 का स्ट्राइक रेट... शेफाली वर्मा ने जापान में की तोड़-फोड़, ठोका T20I करियर का पहला शतक
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स-2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला ...और पढ़ें

शेफाली वर्मा ने जमाया शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स-2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। ये उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी है। शेफाली की इस पारी के दम पर भारत ने 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।
शेफाली ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और नौ छक्कों की मदद से ये शतक पूरा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204.08 का रहा।
आखिरी गेंद पर पूरा किया शतक
शेफाली को इस मैच में कम स्ट्राइक मिली, लेकिन फिर भी उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए अपना आतिशी अंदाज दिखाया। पारी की आखिरी गेंद पर शेफाली ने अपना शतक पूरा किया। इससे पहले शेफाली ने टी20 में शतक नहीं जमाया था। इस काम को उन्होंने जापान में अंजाम दिया। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। मंधाना के आउट होने के बाद शेफाली ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।
दूसरे छोर से कुछ विकेट गिरे लेकिन इसका असर शेफाली पर नहीं पड़ा। उनको जब मौका मिला उन्होंने तेजी से रन बनाए।
बना दिए रिकॉर्ड
इसी के साथ शेफाली महिला टी20 इंटरनेशनल में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गई हैं। उनके अब 815 रन हो गए हैं। पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका की लॉरा वोवार्ड्ट हैं। वहीं इस साल शेफाली टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में नंबर-1 बन गई हैं। उन्होंने अभी तक इस साल 35 छक्के मारे हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू हैं जिन्होंने अभी तक इस साल 32 छक्के मारे हैं।
