IND W vs BAN W: एशिया कप में श्रीचरणी ने जमाया तूफानी 'अर्धशतक', कुलदीप यादव को छोड़ा पीछे
भारतीय टीम की स्पिनर श्रीचरणी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एशिया कप के मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम ...और पढ़ें

श्रीचरणी ने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह भी पक्की कर ली। भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया। उसकी इस जीत में श्रीचरणी ने अपनी गेंदबाजी से अहम योगदान देते हुए रिकॉर्ड बना दिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 149 रन बनाए थे। बांग्लादेश की टीम सात विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
श्रीचरणी ने जमाया तूफानी अर्धशतक
इस मैच में श्रीचरणी ने चार ओवरों में 14 रन देकर एक विकेट लिया। इसी के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। इस विकेट के साथ श्रीचरणी ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट पूरे किए। इसी के साथ श्रीचरणी ने सबसे कम मैचों में इतने विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में पुरुष टीम के स्पिनर कुलदीप यादव को पीछे छोड़ा है। श्रीचरणी ने 29 मैचों में अपने 50 विकेट पूरे किए। उन्होंने बांग्लादेश की स्पिनर जूएरिया फिरदौस को आउट कर ये मुकाम हासिल किया।
कुलदीप ने 30 मैचों में अपने 50 टी20 इंटरनेशनल शिकार पूरे किए थे। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 32, अर्शदीप सिंह ने 33 और राधा यादव ने 36 मैचों में अपने विकेटों का अर्धशतक पूरा किया था।
🚨 Milestone Alert 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
Congratulations to Sree Charani on picking her 5⃣0⃣th T20I wicket 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvBAN pic.twitter.com/VSSFEFt72n
बनीं टीम का अहम हिस्सा
श्रीचरणी ने अप्रैल 2025 में अपना डेब्यू किया था और बहुत ही कम समय में वह भारतीय टीम का अहम हिस्सा बन गई हैं। वह अपनी स्पिन से कई बार टीम इंडिया को जीत दिला चुकी हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया था। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं। उन्होंने पांच मैचों में 14 विकेट लिए थे।
