IND W vs BAN W: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, इस मामले में बनीं T20I की नई क्वीन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में इतिहास ...और पढ़ें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एशियन गेम्स-2026 के सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया है। मंधाना ने इस मैच में न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का तमगा हासिल कर लिया है।
भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स-2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ रही है और इस मैच में जीत उसे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी जहां श्रीलंका उसका इतंजार कर रही है। श्रीलंका ने आज ही के दिन पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमें हाल ही में एशिया कप-2026 के फाइनल में भिडी थीं जहां भारत ने जीत हासिल की थी।
मंधाना बनी क्वीन
मंधाना ने इस मैच में जैसे ही आठ रनों का आंकड़ा छुआ वह महिला टी20 इंटरनेशनल में नई क्वीन बन गईं। वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को पीछे छोड़ा है। बेट्स के नाम टी20 इंटरनेशनल में 4758 रन हैं। मंधाना ने इस आंकड़े को पार कर लिया।
मंधाना शानदार बल्लेबाजी कर रही थीं और लग रहा था कि वह अर्धशतक पूरा कर लेंगी,लेकिन 37 रनों के निजी स्कोर पर उनको नाहिदा अख्तर ने आउट कर दिया। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और दो छक्के मारे।
नाम करेंगी नए कीर्तिमान
मंधाना ने इसी के साथ महिला क्रिकेट में एक बार फिर अपनी बादशाहत बताई है। अब यहां से उनको पीछे करना किसी के लिए भी काफी मुश्किल होगा। मंधाना के अब 4788 रन हो गए हैं। यहां से उनके पीछे अगर कोई है तो वो भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं जिनके नाम 4287 रन हैं (इस मैच में बल्लेबाजी करने से पहले)।
