विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BCCI से मिला आदेश और भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी को किया मायूस, पहले से तय थी पूरी स्क्रिप्ट

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:59 AM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराने के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ...और पढ़ें

टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार देर रात एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को मात दी, लेकिन ट्रॉफी नहीं ली। इसका कारण पाकिस्तान के मोहसिन नकवी थे जिनसे ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम ने मना कर दिया। हालांकि, जो हुआ वो भारतीय टीम ने पहले से ही तय कर लिया था। मैच के बाद टीम इंडिया के कोच अमूल मजूमदार ने इसका खुलासा किया।

कोच ने बताया कि बीसीसीआई की तरफ से पहले ही टीम को कह दिया गया था कि अगर नकवी ट्ऱॉफी दें तो वह न लें। टीम इंडिया ने ठीक वैसा ही किया। इसी कारण इस बार ज्यादा हंगामा मचा नहीं। यही हाल पुरुष एशिया कप में हुआ था और भारत ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। इसके बाद नकवी अपने साथ ट्रॉफी लेकर चले गए थे।

टूर्नामेंट खत्म

मजूमदार ने कहा कि उनकी टीम का काम फाइनल जीतना था जो उन्होंने जीत लिया और इसी के साथ उनका टूर्नामेंट खत्म हो गया। कोच ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "ये बीसीसीआई का रुख था और हम उसके साथ थे। हमारे लिए ये टूर्नामेंट खत्म। हम चैंपियन हैं। ये हमारे लिए काफी है। भारत एशिया कप-2026 का विजेता है ये बड़े बोर्ड पर लिखा जाएगा। हमारे लिए ये टूर्नामेंट आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। हम इस बात से खुश हैं कि विजेता हम बने हैं। अब हम एशियन गेम्स की तरफ ध्यान देंगे।"

उन्होंने कहा, "सच्चाई ये है कि हम विजेता हैं। हम इस बात से खुश हैं और हमें अपनी टीम की हर खिलाड़ी पर गर्व है इसमें सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हैं।"

ऐसा रहा मैच

भारत ने इस मैच में एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए। उसके लिए स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के मारे। वहीं शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।

श्रीलंकाई टीम इस स्कोर के सामने 20 ओवरों में 111 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत के लिए श्रीचरणी ने चार और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए। शेफाली और प्रेमा रावत के हिस्से एक-एक विकेट आया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान की फिर हुई फजीहत, एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

यह भी पढ़ें- IND W vs SL W: शेफाली-स्मृति के दम पर भारत ने श्रीलंका को रौंदा, 8वीं बार एशिया कप जीतकर पुराना हिसाब भी बराबर किया