विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: चेज मास्टर विराट कोहली और शुभमन गिल की आंधी में उड़ी वेस्‍टइंडीज, टीम इंडिया की धमाकेदार जीत

Published: Sun, 27 Sep 2026 09:37 PM (IST)

विराट कोहली और कप्‍तान शुभमन गिल के शतक बदौलत भारत ने रविवार को खेले गए पहले वनडे में वेस्‍टइंडीज को 8 विकेट से हराया।

विराट कोहली और शुभमन गिल ने लगाया शतक

विराट कोहली और शुभमन गिल ने लगाया शतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विराट कोहली (139*) और कप्‍तान शुभमन गिल (110) के शतकों की बदौलत भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए पहले वनडे में वेस्‍टइंडीज को 8 विकेट से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए थे। 296 रन के टारगेट को भारत ने 41.4 ओवर में चेज कर लिया।

रोहित ने बनाए 35 रन

296 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुममन गिल ने दमदार शुरुआत दी और 74 रन जोड़े। पावरप्‍ले के बाद रोहित कैच आउट हुए। उन्‍होंने 35 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। 3 नंबर पर उतरे विराट कोहली ने गिल के साथ शानदार साझेदारी की।

गिल ने ठोका शतक

शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का 10वां शतक लगाया। मुकाबले में 59 रन बनाते ही विराट के वनडे में 15000 रन पूरे हुए। वह वनडे में 15000 रन बनाने वाले दूसरे बैटर बने। शतक लगाने के बाद गिल कैच आउट हुए। गिल ने 13 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 108 गेंदों पर 110 रन बनाए। उनके और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 132 गेंदों पर 151 रन की साझेदारी हुई।

कोहली ने ठोकी सेंचुरी

38वें ओवर में विराट कोहली ने 74 गेंदों पर शतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का 55वां शतक है। खास बात यह थी कि विराट ने फिफ्टी और सेंचुरी छक्‍के से पूरी की। यह कोहली के वनडे करियर का तीसरा सबसे तेज शतक भी है। कोहली 88 गेंदों पर 139 रन बनाकर नाबाद रहे। रुतुराज गायकवाड़ ने 13* रन बनाए। 

किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा ODI शतक

  • 10: विराट कोहली बनाम श्रीलंका
  • 10: विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
  • 9: सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 9: रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 8: विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 8: सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका

विराट कोहली के सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों)

  • 52: बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर 2013
  • 61: बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 2013
  • 74: बनाम वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम 2026 *
  • 76: बनाम श्रीलंका, होबार्ट 2012
  • 76: बनाम श्रीलंका, कोलंबो RPS 2017
  • 80: बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी 2023

लिस्ट A क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा शतक

  • 60: सचिन तेंदुलकर (538 पारियां)
  • 60: विराट कोहली (338 पारियां)
  • 44: ग्राहम गूच (601)
  • 40: ग्रीम हिक (630)
  • 39: कुमार संगकारा (501)
 
 

वेस्‍टइंडीज की दमदार शुरुआत

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज टीम की शुरुआत जोरदार रही। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए। सलामी बल्‍लेबाज जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्‍स के बीच 135 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। कुलदीप यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा। जॉन ने 62 रन बनाए।

भारत में WI बनाम Ind के बीच सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

  • 164: ग्रीनिज – सिमंस त्रिवेंद्रम (यूनिवर्सिटी स्टेडियम) 1988
  • 149: ग्रीनिज – हेन्स (इंदौर) 1983
  • 135: कैंपबेल – ग्रीव्स (त्रिवेंद्रम) 2026

इसके बाद उतरे कीसी कार्टी (13) और कप्‍तान शाई होप (12) कुछ खास नहीं कर पाए। शतक लगाने के बाद जस्टिन ग्रीव्‍स को कुलदीप यादव ने LBW आउट किया। ग्रीव्‍स ने 101 रन बनाए। अमीर जांगू (58) अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्‍णा के खाते में 2 विकेट आए।

पहला वनडे शतक लगाने के समय सबसे ज्‍यादा उम्र (WI)

  • 36 साल 57 दिन क्लेटन लैम्बर्ट (119 बनाम इंग्लैंड, पोर्ट ऑफ स्पेन 1998)
  • 33 साल 246 दिन शमरह ब्रूक्स (101* बनाम नीदरलैंड्स, एम्सटेलवीन 2022)
  • 32 साल 213 दिन जस्टिन ग्रीव्स (100* बनाम भारत, त्रिवेंद्रम 2026)
  • 32 साल 154 दिन ट्रेविस डॉवलिन (100* बनाम बांग्लादेश, रोसेउ 2009)

यह भी पढ़ें- India vs West Indies Live: गिल का 10वां शतक और विराट का महारिकॉर्ड, वेस्टइंडीज को रौंदकर भारत की विजयी शुरुआत

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज बने