IND vs AFG: बिना खेले ही सेमीफाइनल में कैसे पहुंची टीम इंडिया? पाकिस्तान को भी मिला फायदा, जानिए क्या है नियम
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स-2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया और टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह मिल गई।
-1790578707298_m.webp)
भारत-अफगानिस्तान का मैच रद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैंस उम्मीद में बैठे थे कि आज टीम इंडिया एशियन गेम्स-2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी और अफगानिस्तान को बुरी तरह से हराएगी। साथ ही फैंस को इंतजार था कि वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा और वह अपने बल्ले से तूफान खड़ा कर देंगे, लेकिन ये इंतजार, इंतजार ही रह गया और इसका कारण बनी बारिश।
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स-2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पर खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैदान गीला था और इसी कारण इसे रद कर दिया गया।
भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
मैच रद हुआ तो भारत ने सीधे सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब सभी के मन में सवाल है कि रद होने की स्थिति में भारत सीधे सेमीफाइनल में क्यों पहुंचा और अफगानिस्तान क्यों नहीं? इसके पीछे वजह एक नियम है। एशियन गेम्स के नियम के मुताबिक, मैच रद होने की स्थिति में जो टीम इंटरनेशनल रैंकिंग में उच्च स्थान पर होगी वह अगले दौर में जाएगी। भारत इस समय टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पहले नंबर पर है जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। इसी कारण भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यानी टीम इंडिया बिना खेले ही एक नियम के कारण अपना गोल्ड मेडल बचाने की रेस में बनी हुई है।
पाकिस्तान का मैच भी रद
भारत और अफगानिस्तान से पहले पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला जाना था। ये मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया और बिना एक भी गेंद फेंके इसे रद कर दिया गया। चूंकि पाकिस्तान की रैंकिंग हांगकांग से बेहतर थी तो उसे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। अब देखना होगा कि बारिश के कारण कितने मैच रद होते हैं और कितने मैच हो पाते हैं।
