विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता को मिलते थे ताने, क्रिकेट छोड़ कनाडा जाने वाले थे नमन धीर; अब टीम इंडिया की कैप पहन प्रिंसिपल को दिया जवाब

Published: Sun, 27 Sep 2026 02:05 PM (IST)

नमन धीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला है। वह पहली बार भारत के लिए खेल रहे हैं।

नमन धीर कर रहे हैं डेब्यू

नमन धीर कर रहे हैं डेब्यू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इस मैच में गिल ने पंजाब से ही आने वाले नमन धीर को डेब्यू का मौका दिया है। नमन का ये डेब्यू उन लोगों को जवाब है जिन्होंने उनके पिता से कहा था कि, 'फरीदकोट से कोई पंजाब के लिए नहीं खेला इंडिया दूर की बात है।'

आज ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर जब नमन नीली जर्सी और कैप पहनकर उतरेंगे तो उनके पिता को ताने देने वालों के मुंह पर गोंद चिपक जाएगी। फरीदकोट के रहने वाले नमन धीर के कारण उनके पिता आज गर्व महसूस कर रहे होंगे।

क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन

नमन लगातार क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। ऐसे में उन्होंने क्रिकेट छोड़ कनाडा जाने का मन बना लिया था, लेकिन उनके पिता ने उनको रोक लिया। नमन ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए पुराने इंटरव्यू में बताया था, "आधे से ज्यादा पंजाब कनाडा जाना चाहता है। मैं भी उनमें से एक था। 2022 की शुरुआत में मैंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था। मेरी बहन कनाडा में एडमंटन में रहती हैं तो मैं वहां जाने पर विचार कर रहा था। मेरे पिता ने कहा था कि अपने आप को एक साल और दो और मैंने दिया। दिसंबर-2022 में मैंने रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया। एक साल बाद 2023 में मुझे मुंबई इंडियंस ने खरीदा।"

आईपीएल खेलने के बाद नमन की जिंदगी बदल गई। वह लोगों की नजरों में आ गए। वह लगातार टीम के लिए खेलते रहे और अपनी पहचान बनाते रहे। पंजाब की टी20 लीग में भी नमन ने अपने बल्ले का दम दिखाया।

पिता को मिलते थे ताने

जिन पिता ने नमन को कनाडा जाने से रोका उन्होंने नमन के कारण ताने तक सुने। नमन के पिता ने अखबार को बताया था, "जब मैं उसे स्कूल लेने जाता था और वहां से क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए ले जाता था तब प्रिंसिपल मैडम मुझसे कहती थीं कि धीर सर आप बच्चे की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं, फरीदकोट से कोई पंजाब के लिए नहीं खेला इंडिया तो दूर की बात है। ये ताना जब आम बन गया तो मैंने नमन से कहा कि जब तुम टीवी पर छक्के मारते दिखोगे तो ये ताने तालियों में बदल जाएंगे।"

यह भी पढ़ें- IND vs WI, 1st ODI Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी रोहित-विराट की वापसी? जानें क्या कहती है वेदर रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- IND vs WI Playing 11: रोहित-कोहली की वापसी से मजबूत होगी टीम इंडिया, प्‍लेइंग 11 में इन खिलाड़‍ियों को मिल सकता है मौका