IND vs WI, 1st ODI Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी रोहित-विराट की वापसी? जानें क्या कहती है वेदर रिपोर्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे आज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा। इसी के साथ फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ खेलते हुए दिखेंगे। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए इन दोनों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। ऐसे में सभी की नजरें इन दोनों पर टिकी हैं, लेकिन साथ ही मौसम पर भी सभी की नजरें हैं।
केरल में इस समय कुछ शहरों में बारिश हुई है और इसी को देखते हुए सवाल है कि क्या आज के मैच में भी बारिश होगी और मैच प्रभावित होगा? केरल में जब भी मैच होता है ये सवाल बना रहता है।
कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो आज के दिन तिरुवनंतपुरम में बारिश हो सकती है। सुबह के समय बारिश के ज्यादा आसार बताए गए हैं। वहीं पूरे दिन रुक-रुककर बारिश की संभावना है। बादल छाने और तेज हवाओं की भी आशंका जताई गई है। तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है और 25 डिग्री तक गिर भी सकता है। पूरे दिन में कुल 55 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
भरा रहेगा स्टेडियम
हालांकि,मौसम चाहे जैसा हो स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की संभावना है क्योंकि इस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा दोनों दिखाई देंगे। ये दोनों अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। टेस्ट और टी20 से दोनों ही दिग्गज संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में फैंस को इन दोनों को देखने का मौका कम ही मिलता है। फैंस की चाहत होगी कि दोनों ही दिग्गज इस मैच में बड़ी पारी खेलें और टीम को जीत दिलाएं। इन दोनों बल्लेबाजों की कोशिश भी फॉर्म में रहते हुए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होगी ताकि अपनी वर्ल्ड कप की दावेदारी को मजबूत कर सकें।
