विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI Playing 11: रोहित-कोहली की वापसी से मजबूत होगी टीम इंडिया, प्‍लेइंग 11 में इन खिलाड़‍ियों को मिल सकता है मौका

Published: Sat, 26 Sep 2026 11:20 PM (IST)

IND vs WI 1st ODI Predicted Playing 11: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला वनडे रविवार को ग्रीनफील्‍ड अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम ...और पढ़ें

रोहित शर्मा और विराट कोहली (File photo)

रोहित शर्मा और विराट कोहली (File photo)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। IND vs WI 1st ODI Predicted Playing 11: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्‍ड अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्‍तानी शुभमन गिल करेंगे जबकि वेस्‍टइंडीज की कमान शाई होप संभालेंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की निगाहें होंगी, जो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में केवल वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं। वैसे, तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी पर भी विशेष ध्‍यान होगा, जो चोट के बाद लौटे हैं और अफगानिस्‍तान के खिलाफ अच्‍छा प्रदर्शन किया था।

हालांकि, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ नीतिश के लिए चुनौती इस बात की रहेगी कि वो चार से ज्‍यादा ओवर कर पाते हैं या नहीं। यह भी देखने वाली बात होगी कि वो निरंतर अच्‍छी गति के साथ गेंदबाजी कर पाते हैं या नहीं। इसके अलावा शुभमन गिल और केएल राहुल आगामी सीरीज में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

टॉप ऑर्डर तो तय...

भारत का टॉप ऑर्डर तय है। रोहित शर्मा और कप्‍तान शुभमन गिल पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली का तीसरे नंबर पर आना फिक्‍स है। इनके कारण यशस्‍वी जायसवाल को अपने मौके का इंतजार करना होगा।

नमन धीर को मिलेगा मौका

भारत के मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की मौजूदगी नहीं है, जो एशियन गेम्‍स में टीम इंडिया के साथ हैं। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर की जिम्‍मेदारी मिल सकती है। केएल राहुल पांचवें और ध्रुव जुरैल को क्रमश: पांचवें व छठे नंबर पर मौका मिल सकता है। देखना होगा कि नमन धीर को डेब्‍यू का मौका मिलेगा या नहीं।

जडेजा की वापसी

टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा की वापसी भी तय है। उनकी स्पिन और बल्‍लेबाजी दोनों भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इसके अलावा भारत के गेंदबाजी विभाग की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्‍णा अच्‍छे फॉर्म में चल रहे हैं। मोहम्‍मद सिराज की भी वापसी हुई है। स्पिन में कुलदीप यादव हैं हीं।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतिश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्‍णा और मोहम्‍मद सिराज।

पिच का हाल

ग्रीनफील्‍ड अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम ने पहले दो वनडे मैचों की मेजबानी की है। यहां तेज गेंदबाजों के लिए मदद देखने को मिली है। वैसे, रविवार को तिरुअनंतपुरम में बारिश की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: 'Ro-Ko' के रिकॉर्ड्स पर होंगी निगाहें, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ मिल सकता है युवाओं को मौका

यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st ODI Live Streaming: रोहित-विराट की वापसी, '15 हजारी' क्लब से चंद कदम दूर किंग