विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI 1st ODI Live Streaming: रोहित-विराट की वापसी, '15 हजारी' क्लब से चंद कदम दूर किंग

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:01 PM (IST)

रविवार को तिरुवनंतपुरम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

रोहित शर्मा और विराट कोहली।

रोहित शर्मा और विराट कोहली।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। 27 सितंबर, रविवार को तिरुवनंतपुरम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में जब शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम शाई होप की वेस्टइंडीज टीम का सामना करेगी। इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करेंगे।

कोहली के चोटिल होने के कारण यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेले। इस वजह से कप्तान गिल को बैटिंग ऑर्डर में एक पायदान नीचे यानी नंबर 3 पर खेलना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली की वापसी के बाद गिल फिर से टॉप ऑर्डर में आ गए। इससे जायसवाल पूरी तरह टीम से बाहर हो गए।

जायसवाल की टीम में वापसी और श्रेयस अय्यर व ईशान किशन के जापान में एशियन गेम्स की ड्यूटी पर होने की वजह से टीम मैनेजमेंट के सामने यह चुनने की चुनौती है कि क्या उन्हें पहले ही मैच से रोहित के साथ ओपनिंग के लिए वापस लाया जाए या रोहित-गिल की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ा जाए।

अब बात करते हैं रोहित की। उन्होंने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त शतक लगाकर अपने भविष्य को लेकर हो रही चर्चाओं पर रोक लगा दी। रोहित किसी भी दूसरे खिलाड़ी से ज्‍यादा रन बनाना जारी रखने के लिए उत्सुक होंगे, क्योंकि उन्हें अच्छी तरह पता है कि नाकाम होने पर उन पर फिर से सवाल उठने लगेंगे।

इसके उलट, कोहली (14941) ज्‍यादा मजबूत स्थिति में हैं। उनके पास वनडे में 15000 रन पूरे करने का मौका है। अब तक सचिन तेंदुलकर (18426) ही वनडे में 15000 से ज्‍यादा रन बना पाए हैं।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच कब और कहां होगा?

भारत और वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच रविवार, 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच टीवी-मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो हॉटस्‍टार एप पर उपलब्‍ध होगी।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से शुरू होगा टीम इंडिया का विश्व कप 2027 का मिशन, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया पूरा प्लान

यह भी पढ़ें- IND vs WI: शुभमन गिल की चोट ने बढ़ा दी टीम इंडिया की टेंशन, मोहम्‍मद सिराज की गेंद पर चोटिल हुए भारतीय कप्‍तान