विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से शुरू होगा टीम इंडिया का विश्व कप 2027 का मिशन, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया पूरा प्लान

Published: Fri, 25 Sep 2026 10:36 PM (IST)

भारत वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से 2027 विश्व कप की तैयारी शुरू कर रहा है, जिसमें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने ...और पढ़ें

मोर्ने मोर्केल-भारतीय क्रिकेट टीम

मोर्ने मोर्केल-भारतीय क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के विरुद्ध रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज में भारत के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका है। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल चाहते हैं कि इस सीरीज में दूसरी पंक्ति के गेंदबाजों को पर्याप्त मौके दिए जाएं ताकि अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए मजबूत गेंदबाजी समूह तैयार किया जा सके।

उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ जैसे गेंदबाजों को अलग-अलग भूमिकाओं में आजमाने और उन्हें मैच का अनुभव देने को अहम बताया।र विवार से शुरू होने वाली सीरीज को भारत के गेंदबाजी संसाधनों को परखने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

खिलाड़ियों को आजमाया जाएगा: मोर्ने मोर्केल

मोर्केल ने कहा कि पिछले एक साल में टीम ने खिलाड़ियों को अलग-अलग भूमिकाओं में आजमाने की कोशिश की है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। इन खिलाड़ियों के लिए गेंद के साथ मैदान पर पर्याप्त समय बिताना और उस स्तर को समझना बहुत महत्वपूर्ण है, जिस स्तर पर हम खेलना चाहते हैं। इस सीरीज में निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को अपनी अलग-अलग भूमिकाओं में खुद को साबित करने के मौके मिलेंगे। खिलाड़ियों को केवल अंतिम एकादश में अपनी जगह बचाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेने की आदत विकसित करनी होगी।

उन्होंने कहा कि टीम गेंदबाजों को मुश्किल परिस्थितियों में आजमाती रही है और वह चाहते हैं कि खिलाड़ी ऐसे समय में खुद गेंद मांगें और मौके बनाने की कोशिश करें।

विश्व कप की तैयारी अभी से शुरू

मोर्केल ने कहा कि वेस्टइंडीज सीरीज अगले साल के वनडे विश्व कप की तैयारी की शुरुआत भी है। उनका मानना है कि टूर्नामेंट से कुछ सप्ताह या एक महीने पहले टीम के स्तर को बढ़ाने की कोशिश करना पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विश्व कप सबसे बड़ा मंच है। आप टूर्नामेंट से एक महीने या एक सप्ताह पहले यह तय नहीं कर सकते कि अब हमें अपना स्तर बढ़ाना है। यह प्रक्रिया वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज से ही शुरू हो रही है।

मोर्केल ने कहा कि अभी से मैदान पर उतरने वाले हर खिलाड़ी को यह पता होना चाहिए कि टीम किस स्तर का प्रदर्शन चाहती है और खिलाड़ियों को खुद को दबाव में डालकर कठिन परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की आदत बनानी होगी। इससे विश्व कप के लिए भारत के पास तैयार और अनुभवी गेंदबाजी समूह विकसित करने में मदद मिलेगी।

रोहित-कोहली ने नेट्स पर बहाया पसीना

तिरुवनंतपुरम में रविवार को वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाले पहले वनडे मैच से पहले भारतीय टीम ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। नेट्स सेशन के दौरान, भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज विराट कोहली को मध्यक्रम बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ से बात करते हुए भी देखा गया, जो टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह लेने के लिए इस सीरीज में टीम में लौटे हैं। नेट्स पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी पसीना बहाया। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा शामिल थे।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: शुभमन गिल की चोट ने बढ़ा दी टीम इंडिया की टेंशन, मोहम्‍मद सिराज की गेंद पर चोटिल हुए भारतीय कप्‍तान

यह भी पढ़ें- 'CSK है तो थाला की सुनी ही जाएगी', हेड कोच बनने के बाद जहीर खान ने दिया मजेदार रिएक्शन