IND A vs NZ A: मुकेश के 'पंजे' को मिला सिराज का साथ, टीम इंडिया ने की वापसी; फिर भी आगे निकल गया न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड-ए ने इंडिया-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन 78 रनों की बढ़त हासिल की। मुकेश कुमार और ...और पढ़ें
-1793602457377_m.webp)
मुकेश कुमार ने लिए पांच विकेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड-ए ने क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंडिया-ए को दबाव में ला दिया है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 424 रन बनाए और 78 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक इंडिया-ए ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं, लेकिन वह अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 46 रन पीछे है।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल 20 और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। यशस्वी से भारत को बड़ी पारी की उम्मीद है क्योंकि वह अभी तक खेली गईं तीन पारियों में से एक में भी नहीं चले हैं।
मुकेश और सिराज ने दिखाया दम
शुरुआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड-ए की टीम को मैथ्यू बॉयले और जीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने संभाला, लेकिन एक बार यह साझेदारी टूटी तो न्यूजीलैंड की टीम बैकफुट पर चली गई। भारत को मैच में वापस लाने का काम किया मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज ने। न्यूजीलैंड-ए ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 218 रनों के साथ की थी। बोयले ने 107 और फॉक्सक्रॉफ्ट ने 80 रनों से पारी को आगे बढ़ाया। बॉयले अपने खाते में तीन रन और जोड़कर आउट हो गए। उन्होंने 152 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए।
फॉक्सक्रॉफ्ट भी 93 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। उन्होंने 226 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से यह पारी खेली। अंत में फ्रेसर शीट ने 40, जेडन लेनॉक्स ने 32 और जेरार्ड मैक्के ने 33 रनों की पारियां खेल टीम को 400 के पार पहुंचाया। भारत की तरफ से मुकेश कुमार ने पांच और सिराज ने चार विकेट लिए।
यशस्वी को दिखानी होगी फॉर्म
अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंडिया-ए ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया। अब सभी की नजरें यशस्वी पर टिकी हैं जो अभी तक फेल होते आ रहे हैं। पूरी टीम चाहेगी कि यशस्वी का बल्ला चले और वह एक बड़ी पारी खेलें ताकि अहम टेस्ट सीरीज से पहले वह अपनी फॉर्म हासिल कर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।